लिमये होंगे एनएसई के नये प्रमुख, छोड़ना होगा बीसीसीआई का मौजूदा दायित्व

नयी दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने विक्रम लिमये को देश के प्रमुख एक्सचेंज एनएसई का नया प्रमुख नियुक्त करने को शुक्रवार को मंजूरी दे दी. हालांकि, इसके लिए पहले उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अपना मौजूदा दायित्व छोड़ना होगा. उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के प्रशासन के लिए जो पैनल नियुक्त किया था, लियमे […]
नयी दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने विक्रम लिमये को देश के प्रमुख एक्सचेंज एनएसई का नया प्रमुख नियुक्त करने को शुक्रवार को मंजूरी दे दी. हालांकि, इसके लिए पहले उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अपना मौजूदा दायित्व छोड़ना होगा. उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के प्रशासन के लिए जो पैनल नियुक्त किया था, लियमे भी उसके सदस्य हैं. बीसीसीआई में लिमये की भूमिका को लेकर नियामक की चिंता के चलते ही एनएसई में उनकी नियुक्ति अटकी हुई थी.
एनएसई ने एक बयान में कहा है कि सेबी ने विक्रम लिमये को एनएसई का प्रबंध निदेशक व सीईओ नियुक्त करने को सशर्त मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति बीसीसीआई (सीओआई) में उनके दायित्व से सेवानिवृत्त होने पर निर्भर करेगी.
उल्लेखनीय है कि एनएसई के निदेशक मंडल ने फरवरी में लिमये को प्रबंध निदेशक व सीईओ चुना था. लिमये को वित्तीय संस्थानों, वैश्विक निवेश बैंकों, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक बैंकों व वैश्विक एकाउंटिंग फर्मों में काम करने का 25 साल से अधिक का अनुभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




