आर्थिक सर्वे के क्या है असली मायने, जानिए बजट से कैसे जुड़ा है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 9:28 AM
नयी दिल्लीः मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को संसद में पेश किया जाएगा. इससे पहले आज आर्थिक सर्वे देश का सामने लाया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चार जुलाई को आर्थिक सर्वे पेश करेंगी. इसमें पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की योजनाओं में क्या प्रगति हुई इसकी […]
नयी दिल्लीः मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को संसद में पेश किया जाएगा. इससे पहले आज आर्थिक सर्वे देश का सामने लाया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चार जुलाई को आर्थिक सर्वे पेश करेंगी. इसमें पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की योजनाओं में क्या प्रगति हुई इसकी भी जानकारी मिलेगी. आर्थिक सर्वे आम बजट से ठीक एक दिन पहले जारी होता है. आर्थिक सर्वे को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं. एक तरह से यह वित्त मंत्रालय का काफी अहम दस्तावेज होता है. आर्थिक सर्वे अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं को समेटते हुए विस्तृत सांख्यिकी आंकड़े प्रदान करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










