ePaper

बुलियन मार्केट में मिल्खा सिंह बन गया सोना, चांदी उड़नपरी

Updated at : 28 Aug 2024 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
बुलियन मार्केट में मिल्खा सिंह बन गया सोना, चांदी उड़नपरी

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी महंगा.

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन ये पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बनी रहीं. इसका कारण यह है कि अमेरिकी ब्याज दरों में कमी की संभावना ने डॉलर को कमजोर किया और धातु बाजारों के लिए बेहतर संभावनाएं पेश कीं.

विज्ञापन

Gold Price: ज्वैलरी विक्रेताओं की मांग में आई उछाल की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना का भाव (Gold Price) मिल्खा सिंह टाइप दौड़ लगाकर ऊपर चढ़ गया. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price) भी उड़नपरी की तरह फटाक से बढ़ गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार 27 अगस्त 2024 को दिल्ली के सर्राफा बाजार (Bullion Market) में सोने का भाव 550 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये के उछाल के साथ 88,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम था. इस बीच, दिल्ली में 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 550 रुपये के उछाल के साथ 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के भाव में गिरावट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के अपेक्षा से बेहतर रहने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold) में मामूली गिरावट आई. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन ये पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बनी रहीं. इसका कारण यह है कि अमेरिकी ब्याज दरों में कमी की संभावना ने डॉलर को कमजोर किया और धातु बाजारों के लिए बेहतर संभावनाएं पेश कीं.

इसे भी पढ़ें: गजब का है ICICI Prudential का वैल्यू डिस्कवरी फंड, जानें कितना मिलता है रिटर्न

वायदा कारोबार में सोना टूटा

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 2 रुपये की गिरावट के साथ 72,037 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 2 रुपये की गिरावट के साथ 72,037 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 16,936 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में सोना 0.20% की गिरावट के साथ 2,550 डॉलर प्रति औंस रह गया.

इसे भी पढ़ें: 90 लाख सरकारी कर्मचारी के घर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, NPS-OPS सब जाएंगे भूल

वायदा बाजार में चढ़ गई चांदी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 54 रुपये की तेजी के साथ 85,722 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में चांदी (Silver) के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 54 रुपये यानी 0.06% की तेजी के साथ 85,722 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 17,661 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.03% की तेजी के साथ 30.47 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता SIP का 555 फॉर्मूला, जान लेने पर हर आदमी करेगा 5 करोड़ का FIRE

इसे भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट में आ गया निप्पॉन इंडिया का NFO, लपक लीजिए… फिर नहीं मिलेगा मौका

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola