कांग्रेस ने बजट को बताया गरीब विरोधी, कहा- महंगाई रोकने और किसानों के लिए कुछ नहीं, AAP और TMC ने भी नकारा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2023 4:50 PM

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की सरकार सराहना करते नहीं थक रही, तो वहीं विपक्ष ने इसे चुनावी बजट करार दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बजट में गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसकी निंदा की है.

विज्ञापन

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 पेश किया. बजट को सरकार ने आम लोगों का बजट कहा है. खुद पीएम मोदी ने कहा कि इससे देश और मजबूत होगा, तो वहीं विपक्ष इसे सरकार का चुनावी बजट कह रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने आगामी 3 से 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है. कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों ने भी बजट की निंदा की है.

बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं- कांग्रेस: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बजट में गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है. यहां तक की मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नौकरियों के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है. खरगे ने कहा कि सरकारी रिक्तियों और मनरेगा को भरने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया.

जनविरोधी बजट: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को जनविरोधी करार दिया है. उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों का ध्यान नहीं रखा गया है. उन्होंने कहा कि बजट भविष्यवादी नहीं बल्कि अवसरवादी, जनविरोधी और गरीब विरोधी है. ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बजट से समाज के सिर्फ एक वर्ग के लोगों को फायदा होगा. उन्होंने भी इसे चुनावी बजट करार दिया.

महंगाई बढ़ाने वाला बजट-AAP: वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों की बजट में उपेक्षा की गई है. उन्होंने कहा कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं है, बल्कि इससे महंगाई और बढ़ेगी.

विपक्ष के आरोपों से इतर सत्ता पक्ष बजट को दूरगामी और विकास का बजट कह रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अमृत ​​काल का पहला बजट पीएम मोदी के दूरदर्शी और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह बजट हमारी स्थिर अर्थव्यवस्था, युवा भारत की शक्ति और बहुसांस्कृतिक कार्य नैतिकता को दर्शाता है. यह बजट पीएम मोदी के मूल दृष्टिकोण को उजागर करता है क्योंकि यह निचले स्तर के लोगों के लिए योजनाएं लाता है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola