ePaper

Budget 2021 : संसद में बजट भाषण पढ़ रही हैं वित्तमंत्री, इधर इन कंपनियों का शेयर हुआ धड़ाम ! देखें List

Updated at : 01 Feb 2021 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2021 : संसद में बजट भाषण पढ़ रही हैं वित्तमंत्री, इधर इन कंपनियों का शेयर हुआ धड़ाम ! देखें List

Union Budget 2021 Latest update, sbi and icice share pirce : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का बजट संसद में पेश कर रही है. वहीं निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बीच कई कंपनियों के शेयर गिरने की खबर है. इनमें फॉर्मा, टेक और बैंकिंग कंपनी भी शामिल है. बता दें कि आज वित्तमंत्री के बजट भाषण से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त की तेजी देखी गई थी.

विज्ञापन

Budget 2021 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का बजट संसद में पेश कर रही है. वहीं निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बीच कई कंपनियों के शेयर गिरने की खबर है. इनमें फॉर्मा, टेक और बैंकिंग कंपनी भी शामिल है. बता दें कि आज वित्तमंत्री के बजट भाषण से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त की तेजी देखी गई थी.

बिजनेस वेबसाइट मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बीच कई कंपनियों का शेयर धड़ाम हो गया. इनमें टीसीएस, सिपला, कोटक महिंद्रा बैंक आदि शामिल है. वहीं प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई की शेयर में उछाल देखी गई है. वित्तमंत्री सदन में कोरोना काल के बाद बजट भाषण (Budget Speech) दे रही है.

एसबीआई और पीएनबी का शेयर चढ़ा – बजारा मेन बजट सत्र के दौरान पीएनबी, आईसीआईसीआई और एसबीआई (SBI Share) बैंक की शेयर में तेजी देखी गई है. वहीं वहीं गेल के शेयर भी बढ़ता नजर आया. एचडीएफसी और हीरो मोटर कॉर्प की भी शेयर में तेजी देखी गई.

पहला डिजिटल बजट पेश – बता दें कि देश में एक फरवरी यानी आज केंद्रीय बजट पेश किया जा रहा है. यह पहला मौका है जब पेपरलेस बजट पेश किया जा रहा है. वित्तमंत्री टैब के सहारे बजट पेश कर रही है. यह टैब मेक इन इंडिया का है.

गौरतबल है कि संसद में आम बजट 2021-22 पेश करने से पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 443 अंकों और एनएसई निफ्टी में 115 अंकों की बढ़त हुई. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 443.06 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 46,728.83 पर था, निफ्टी 114.85 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 13,749.45 पर पहुंच गया.

Also Read: Union Budget 2021-22: बजट तैयार करने वाले इस टीम के बारे में जानते हैं आप? जानें वित्त मंत्री की टीम के बारे में सबकुछ

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola