Irfan Pathan के बेटे के डांस से इम्प्रेस हुए शाहरुख खान,SRK ने तारीफ में कही ये बात, जिसे जान आप खुश हो जाएंगे

Updated:
विज्ञापन
Irfan Pathan के बेटे के डांस से इम्प्रेस हुए शाहरुख खान,SRK ने तारीफ में कही ये बात, जिसे जान आप खुश हो जाएंगे

क्रिकेटर इरफान पठान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है. वीडियो में इरफान का बेटा नजर आ रहा है, जो झूमे जो पठान गाने पर डांस कर रहा है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. हाल ही में किंग खान की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस का मौसम ही बदल दिया. जिस किसी ने मूवी देखी, उसने एक्टर की जमकर तारीफ की. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है. इस बीच क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का झूम जो पठान पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसपर किंग खान ने मजेदार कमेंट किया है.

क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर किया वीडियो

पठान बनकर शाहरुख खान करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की सह-अभिनीत पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. इसके गाने पर खूब सारे रील्स वीडियोज बने. अब क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने छोटे बेटे का क्यूट वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो झूमे जो पठान सॉन्ग पर झूमते दिख रहा है. ये वीडियो इतना प्यारा है कि आपकी नजर इससे नहीं हटेगी.


शाहरुख खान का कमेंट

इरफान पठान ने वीडियो शेयर कर लिखा, खान साहब शाहरुख खान, कृपया अपनी लिस्ट में एक और सबसे प्यारा फैंस ऐड कर लिजिए. इस वीडियो को रीट्वीट कर शाहरुख खान ने लिखा, ये तुमसे ज्यादा टैलेंटिड निकला…छोटा पठान. एक अन्य फैन ने लिखा, “इतना बेहतरीन डांसर!!! सो क्यूट बेबी.” अन्य यूजर्स इसपर फायर और हार्ट इमोजी बना रहे है.

Also Read: Pathaan OTT Release: ओटीटी पर मौसम बदलने आ रहा ‘पठान’, जानें कब और कहां देख सकेंगे शाहरुख खान की फिल्म
‘पठान’ ओटीटी पर रिलीज

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी. फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल निभाया था. शाहरुख खान को चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र थे. मूवी 25 जनवरी को रिलीज हुई थे और अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते है. जी हां, एक्शन से लबरेज फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली 22 मार्च से स्ट्रीम हो रही है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola