Pathaan OTT Release: ओटीटी पर मौसम बदलने आ रहा 'पठान', जानें कब और कहां देख सकेंगे शाहरुख खान की फिल्म

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Mar 2023 9:39 PM

विज्ञापन

Pathaan OTT Release: निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी. फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल निभाया था. शाहरुख खान को चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र थे.

विज्ञापन

Pathaan OTT Release: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने देश-विदेश में रिकॉर्डतोड़ कमाई. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शक बेताबी से ओटीटी पर इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे. अब किंग खान के चाहने वालों के लिए गुडन्यूज है. मूवी 22 मार्च 2023 को ओटीटी पर रिलीज हो रही है.

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पठान

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी. फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल निभाया था. शाहरुख खान को चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र थे. मूवी 25 जनवरी को रिलीज हुई थे और अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते है. जी हां, एक्शन से लबरेज फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली 22 मार्च से देख सकते है.

https://www.instagram.com/p/CqBV8afS-4M/
ओटीटी पर बदलेगा मौसम

अमेजन प्राइम वीडियो ने पठान का पोस्टर शेयर कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमें मौसम में उथल-पुथल का आभास होता है, आखिर पठान आ रहे हैं! पठान प्राइम पर, 22 मार्च से हिन्दी, तमिल और तेलुगु में. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पार्टी पठान के यहां रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएंगे ही. एक यूजर ने लिखा, पठान आएगा पटाखे भी लाएगा. कई यूजर्स इसपर फायर वाला इमोजी बना रहे है.

Also Read: Pathaan को मिली सफलता पर आया अरबाज खान का रिएक्शन, बोले- दो सालों में शाहरुख खान और उनके परिवार ने…
जानें पठान के बारे में ये बातें

पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ आए हैं. फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित है और यशराज फिल्म्स द्वारा बैंकरोल की गई है. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में चौथी किस्त है, और जीरो (2018) के बाद शाहरुख खान की वापसी फिल्म है. फिल्म में सलमान खान ने एक धमाकेदार कैमियो भी किया है. मूवी में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं. जॉन अब्राहम प्रतिपक्षी की भूमिका निभाते हैं, जबकि सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी से टाइगर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हैं. पठान का संगीत विशाल-शेखर द्वारा रचित है और स्कोर संचित बलहारा और अंकित बल्हारा द्वारा रचित है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola