सारण में हाईवोल्टेज ड्रामा: बिजली टावर पर चढ़ा युवक, इलाके में मचा हड़कंप

Author Ragini Sharma|Edited by raginisharma
Updated:
विज्ञापन

टावर पर चढ़े युवक की तस्वीर

Bihar News: सारण जिले के अमनौर प्रखंड के तरवारा गांव में एक युवक अचानक 33 केवी बिजली टावर पर चढ़ गया. घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. युवक के टावर पर चढ़ने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

Bihar News: (कुलदीप कुमार) सारण जिले के अमनौर प्रखंड अंतर्गत तरवारा गांव में रविवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां एक युवक अचानक 33 केवी बिजली टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग युवक के टावर पर चढ़ने की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं.

बड़ी संख्या में जुटे लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक काफी ऊंचाई तक बिजली टावर पर चढ़ गया, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे. बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क किनारे जमा हो गई. हालांकि युवक किस कारण से टावर पर चढ़ा और उसकी मंशा क्या थी, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

पुलिस और प्रशासन के पहुंचने का इंतजार

घटना की सूचना फैलने के बावजूद खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे. स्थानीय लोग युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशों को लेकर चिंता जता रहे हैं.

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में पास के एक गांव में भी एक किशोरी अपने प्रेम संबंध को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी. अब एक और युवक के बिजली टावर पर चढ़ने की घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. फिलहाल लोग युवक के सुरक्षित नीचे उतरने का इंतजार कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

Also Read: जहानाबाद में सिविल कोर्ट के कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी पर अचानक बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन