सारण में आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान पर जोर

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल आशा.

Saran News: बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के लाभ, स्थायी एवं अस्थायी उपायों की जानकारी सरल एवं सुगम भाषा में आमजन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Saran News: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जननी एवं मोबियस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

छोटे परिवार के फायदे बताये गये

बैठक की अध्यक्षता बीसीएम राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार द्वारा किया गया. बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के लाभ, स्थायी एवं अस्थायी उपायों की जानकारी सरल एवं सुगम भाषा में आमजन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया.

लोगों को जागरूक करेंगी आशा

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आशा कार्यकर्ता लोगों को छोटे परिवार के फायदे, बच्चों के जन्म में उचित अंतराल रखने की आवश्यकता तथा इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगी. इसके साथ ही प्रभावी संवाद और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया.

इस अवसर पर परिवार नियोजन जागरूकता अभियान भी चलाया गया. बैठक में काउंसलर गणेश कुमार, जननी के कुंदन कुमार सहित क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

Also Read: सारण में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन