सोनपुर में हर घर काला झंडा अभियान की शुरुआत, टोपोलैंड संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

विरोध जताते समिति के सदस्य.

Saran News : दो माह से सोनपुर क्षेत्र में जमीन निबंधन बंद होने, कथित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तथा प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप एवं हरिहरनाथ कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है.

विज्ञापन

सोनपुर (सारण) से अभय सिंह की रिपोर्ट
Saran News : टोपोलैंड संघर्ष समिति द्वारा सोमवार को सोनपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हर घर काला झंडा अभियान की शुरुआत की गई. इस दौरान समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के किसानों और भू-स्वामियों की समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों से अपील अपने इच्छा से घरों पर लगाये काला झंडा

कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी इच्छा से अपने घरों पर काला झंडा लगाकर इस आंदोलन का समर्थन करें. समिति ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को काला झंडा लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा.

इस मौके पर टोपोलैंड संघर्ष समिति से जुड़े सुधीर कुमार सिंह टूटू अधिवक्ता डॉ. नवल कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अविनाश शर्मा, जयंत कुमार सिंह, कांग्रेस के रामविनोद सिंह समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.

जमीन निंबंध और अधिग्रहण को लेकर लोगों में चिंता

समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले लगभग दो माह से सोनपुर क्षेत्र में जमीन निबंधन बंद होने, कथित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तथा प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप एवं हरिहरनाथ कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है. आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि जमीन से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी के कारण किसान और भू-स्वामी परेशान हैं.

टोपोलैंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिनोद सिंह सम्राट ने कहा कि समिति विकास योजनाओं का विरोध नहीं करती, बल्कि उनका स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि हरिहरनाथ कॉरिडोर, गंगा पथ, सेटेलाइट सिटी और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी योजनाएं क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन नीतियां ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों को परेशानी न हो.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष कुमार रितेश, अभिमन्यु कुमार सिंह, कुणाल सिंह चौहान, वीरेंद्र शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक सिंह, पवन शर्मा, गौतम कुमार, सरपंच भरत सिंह, राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. समिति ने कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा.

Also Read : सारण में स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने तय किया नया विजन, नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन