Bihar News: बेगूसराय के बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से चार की मौत, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूबे

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटी भीड़

Bihar News: बेगूसराय के नुरुल्लाहपुर सहनी घाट के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब स्नान करने के दौरान एक के बाद एक चार लोगों की डूबकर मौत हो गयी. इस घटना की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय के बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान बुधवार को चार लोग डूब गए, जिससे एक साथ चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रौशन कुमार, नीतीश कुमार, अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है. ये सभी मृतकों की उम्र 12 से 18 साल के बीच की है. अविनाश कुमार और अभिषेक दोनों सहोदर भाई है. यह घटना बेगूसराय के नुरुल्लाहपुर सहनी घाट के समीप की है. बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान डूबने से एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी लड़के एक के बाद एक डूब गये.

डूबने से दो किशोर सहित चार की मौत

जानकारी के अनुसार, खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान चार की मौत हो गयी. डूबने वालों में दो किशोर एवं दो युवक शामिल है. मृतकों में दो सहोदर जुड़वा भाई भी शामिल है. यह दर्दनाक हादसा सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव के बूढ़ीगंडक नदी के सहनी घाट पर घटी. मृतकों की पहचान नुरुल्लाहपुर गांव के कल्लर दास के 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, राम शोभित दास के 15 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं चांदसी दास के दो पुत्रों 18 वर्षीय अविनाश कुमार एवं अभिषेक कुमार के रूप में की गयी. अभिषेक एवं अविनाश दोनों जुड़वा भाई बताये गये हैं. घटना के संबंघ में बताया जाता है कि चारों लड़के एक साथ प्लानिंग कर स्नान के लिए बूढ़ीगंडक नदी में पहुंचे. जहां एक-एक कर चारो नदी में प्रवेश किया.

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

बताया जाता है कि दो लड़के जब आगे बढ़े तो उसका पांव फिसलने लगा. जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य दो लड़के भी नदी में कूद गया. जिसके बाद एग्दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों की डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतकों का शव नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गयी. घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एएसआई विवेककांत शेखर ने चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की तैयारी की जा रही है. इधर घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. – बेगूसराय से विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन