Bihar Flood Alert: सीमांचल में मानसून के दस्तक देते ही उफनाई बागमती नदी, इस जिले में पुल टूटने से 50 हजार लोग प्रभावित

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood Alert: बिहार के सीमांचल इलाके में बारिश का दौर शुरू हो गया. इस बीच खबर मुजफ्फरपुर से है जहां, बागमती नदी ने अपना विशाल रूप दिखा दिया है. नदी के तेज बहाव से चचरी पुल टूट गया, जिससे औराई प्रखंड के हजारों की आबादी का संपर्क कट गया.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: बिहार में मानसून के दस्तक देते ही बागमती नदी उफान पर आ गई है. सोमवार की सुबह से ही जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा, जिससे मधुबन प्रताप घाट पर नदी की उपधारा पर बना चचरी पुल बह गया. इससे औराई प्रखंड के दक्षिणी इलाके के करीब एक दर्जन पंचायतों के 50 हजार से ज्यादा लोगों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया. चचरी पुल टूटने के बाद अब ग्रामीणों को औराई जाने के लिए रुन्नीसैदपुर होते हुए करीब 30 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा, जो पहले सिर्फ 5 किलोमीटर था. इससे लोगों का समय और पैसे दोनों ज्यादा खर्च होंगे.

हादसे से बाल-बाल बचा युवक

बताया जा रहा है कि, जब जलस्तर अचानक बढ़ा, उस वक्त महुआरा गांव के एक युवक मोहम्मद अजमल की बाइक चचरी पुल पर फंस गई थी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाइक को बाहर निकला. किस्मत अच्छी रही कि पुल बाइक निकलने के बाद टूटा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं, अतरार घाट पर बने दूसरे चचरी पुल पर भी तेज बहाव का असर देखा गया. कई बांस और बल्ले पानी के साथ बह गए हैं, जिससे यहां भी लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है.

नाव से सफर शुरू, प्रशासन करेगा इंतजाम

बता दें कि, मधुबन प्रताप घाट पर सोमवार दोपहर से नाव चलने लगी है. वहीं, अतरार घाट पर मंगलवार से नाव परिचालन शुरू होने की उम्मीद है. अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह की माने तो, ग्रामीणों की सुविधा के लिए सरकारी नावें चलाई जाएंगी ताकि लोगों को राहत मिल सके. खबर की मुताबिक, अतरार, अमनौर, महेशवारा, सरहंचिया, बसंत, डीहजीवर समेत एक दर्जन पंचायतों के लोग सीधे प्रभावित हुए हैं. फिलहाल, इन गांवों के लोग परेशान हैं और प्रशासन से जल्द वैकल्पिक रास्ता या सुविधा की मांग कर रहे हैं.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Cabinet: बिहार की इन पांच नदियों का होगा अध्ययन, रिपोर्ट के आधार पर होगा बालू खनन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन