Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में डालेंगे 30 हजार, जीविका दीदियों को देंगे सैलरी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Nov 2025 11:37 AM
तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो माई बहिन योजना के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपये एक साथ दी जाएगी. साथ ही जीविका दीदियों को स्थायी कर हर महीने 2 हजार रुपये मानदेय मिलेगा.
Table of Contents
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार (4 नवंबर) को नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की. पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो “माई बहिन योजना” के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपये एक साथ दी जाएगी.
14 जनवरी को महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी पूरे साल की राशि
तेजस्वी ने कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में पूरे साल की राशि भेजी जाएगी, ताकि वे अपने परिवार और जरूरतों के हिसाब से उसका उपयोग कर सकें.” उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.
महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा
आरजेडी की माई बहिन योजना चुनावी घोषणा पत्र का अहम हिस्सा है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाने का वादा किया गया है. तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है.
जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइजर को किया जाएगा स्थायी
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने वर्षों से महिलाओं और जीविका दीदियों के योगदान को नज़रअंदाज़ किया है. उन्होंने वादा किया कि जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइजर को स्थायी किया जाएगा और उन्हें हर महीने 2,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा.
सरकारी कर्मचारियों के लिए भी तेजस्वी की बड़ी घोषणा
वहीं तेजस्वी यादव ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बड़ी घोषणा की. उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 70km के दायरे में ट्रांसफर किया जाएगा. जीविका में CM दीदियां स्थाई होंगी. हर महीने उन्हें 2 हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा. सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, अभी सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है. धान की खरीद में MSP के अतिरिक्त 300 रुपए प्रति क्विंटल देंगे. उन्होंने यह भी वादा किया कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी.
Also Read: Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए आज थमेगा चुनावी शोर, कई दिग्गज लगाएंगे आखिरी जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










