राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- वोट चोरी दिखी तो चुनाव आयोग जाएं, जनता को न करें गुमराह

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Nov 2025 5:25 PM

विज्ञापन

राजनाथ सिंह

Bihar Election 2025: रोहतास में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को यह लगता है कि वोटों की चोरी हुई है, तो वे इसकी शिकायत लिखित रूप में क्यों नहीं करते?

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. इसी क्रम में बिहार के रोहतास आये राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “अगर राहुल गांधी को लगता है कि बिहार के लोगों की वोट की चोरी हुई है तो वे चुनाव आयोग में लिखित शिकायत क्यों नहीं करते? उनके पास मुद्दों की कमी है, वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वर्तमान में, वह सामाजिक न्याय के पुरोधा बनते हैं और कहते हैं कि हर जाति को उसका अधिकार मिलना चाहिए.

नेता विपक्ष बनने पर उठाये सवाल

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा, “समाज में सभी को अपना अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि अगर वह नेता बनना चाहते हैं, तो त्याग भी करना पड़ेगा. आप कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. जब विपक्ष का नेता बनने की बात आई, तो आपको कोई पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, आदिवासी, मुस्लिम नहीं दिखा, आप खुद विपक्ष के नेता बन गए और सामाजिक न्याय पुरोधा बनते हैं.”

प्रशांत किशोर बोले- बिहार में वोट चोरी मुद्दा ही नहीं

जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, “बिहार में वोट चोरी का मुद्दा न कभी था, न है. राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर भाजपा से लड़ रहे हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव हैं. बिहार की जनता जानना चाहती है कि उन्हें बेहतर शिक्षा और रोज़गार कब मिलेगा और राज्य की दुर्दशा कब सुधरेगी. इसका वोट चोरी से क्या लेना-देना? अगर दिल्ली में वोट चोरी का मुद्दा है, तो चुनाव आयोग को घेरिए, सुप्रीम कोर्ट जाइए. इसके लिए बिहार चुनाव को क्यों हाईजैक कर रहे हैं?”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हार की भूमिका तैयार कर रहे हैं राहुल गांधी- एकनाथ शिंदे

राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “नोट चोरी वाले क्या वोट चोरी की बात करेंगे. वोट चोरी हुए हैं तो भी कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आई है, राहुल गांधी वहां वोट चोरी के आरोप क्यों नहीं लगा रहे हैं? हरियाणा में भी 1.5 साल चुनाव बीत जाने के बाद उन्हें वोट चोरी की याद आ रही है. उनको पता चल चुका है कि महागठबंधन बिहार में हारने वाले हैं इसलिए वे इसकी भूमिका तैयार कर रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें : गोपालगंज में BJP को वोट देना पड़ा भारी, RJD समर्थकों ने दलित परिवार पर किया हमला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन