ePaper

बिहार के आरा से अजय यादव ने BJP सांसद रवि किशन को दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन है ये शख्स

Updated at : 31 Oct 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2025

रवि किशन

Bihar Chunav 2025: BJP सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा का अजय कुमार यादव बताया है. यह मामला रवि किशन और RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बीच सियासी तनातनी से जुड़ा है, जिसकी जांच गोरखपुर पुलिस ने शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की सीधी और गंभीर धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा जिले के जौहनिया (जवनिया) गाँव का निवासी अजय कुमार यादव बताया है. यह मामला गोरखपुर में दर्ज किया गया है, लेकिन इसकी जड़ें बिहार विधानसभा चुनाव में रवि किशन और RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बीच चल रही तनातनी से जुड़ी हैं.

फोन पर गाली-गलौज और जान लेने की धमकी

धमकी भरा कॉल रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को किया गया था. कॉल रिकॉर्ड में आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और खुले तौर पर सांसद रवि किशन को निशाना बनाने की बात कही.

पुलिस ने शुरू की जांच

धमकी की गंभीरता को देखते हुए, सांसद के निजी सचिव और पीआरओ ने तत्काल गोरखपुर SSP से मिलकर लिखित शिकायत सौंपी. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और कॉलर की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.

सियासी तकरार बनी खतरे की वजह

रवि किशन और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के बीच चल रहे बयानबाजी के तीखे दौर ने इस मामले को और गरमा दिया है. उन्होंने खेसारी लाल को ‘सनातन विरोधी’ और राम मंदिर का विरोध करने वालों का समर्थक बताया था. खेसारी लाल ने रवि किशन के विकास कार्यों पर सवाल उठाए थे.

Also Read: 2 को पटना में रोड शो, 3 को कटिहार में रैली, NDA के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उतरे PM मोदी

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन