6 सालों की मेहनत के बाद सफलता, जानिए रैंक-3 लाने वाले Rishabh ने कैसे की तैयारी 

Updated:
विज्ञापन
ICAI CA Topper

ICAI CA Topper: ऋषभ जैन

ICAI CA Topper: ऋषभ ने ICAI CA टॉपर परीक्षा में रैंक -3 हासिल किया है. उन्होंने 6 महीने सिर्फ रिवीजन किया था. तीन बार पूरे सिलेबस को रिवाइज किया था.

विज्ञापन

ICAI CA Topper Rishabh Jain: आईसीएआई सीए फाइनल 2026 परीक्षा में 23 वर्ष ते ऋषभ जैन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल की है. रिजल्ट के बाद जब उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए कॉल आए तो उनकी और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 6 सालों की मेहनत के बाद ऋषभ ( )को सफलता मिली है. 

ऋषभ ने साल 2020 में CA की तैयारी शुरू की थी. छह साल की मेहनत के बाद उन्होंने 451 अंक (75.17 प्रतिशत) हासिल किए. खास बात यह है कि परिवार में कोई भी CA नहीं था. उन्होंने पारंपरिक सोच के चलते कॉमर्स चुना और बाद में इस फील्ड के सबसे कठिन परीक्षा में शामिल हुए. 

क्या रही स्ट्रैटजी? 

ऋषभ ने बताया कि उन्होंने समय पर पूरा  सिलेबस खत्म कर लिया था, ताकि छुट्टियों का समय केवल रिवीजन के लिए मिल सके. छह महीने की स्टडी लीव में उन्होंने पूरे सिलेबस को तीन बार रिवाइज किया. 

सबसे कठिन विषय कौन सा था?

ऋषभ को इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों में ऑडिट विषय सबसे कठिन लगा. उनका कहना है कि अच्छे अंक पाने के लिए स्टडी मटेरियल की भाषा को ठीक उसी तरह याद करना जरूरी है. वे रोजाना 2 से 3 घंटे सिर्फ ऑडिट को देते थे. CA फाइनल की तैयारी के दौरान वे प्रतिदिन कम से कम 14 घंटे पढ़ाई करते थे.

थ्योरी विषयों के लिए उन्होंने इंस्टीट्यूट के नोट्स पढ़े, जबकि प्रैक्टिकल विषयों के लिए कोचिंग के नोट्स का सहारा लिया. उनका कहना है कि कॉन्सेप्ट नोट्स ने परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टॉपिक्स दोहराने में काफी मदद की.

सीए परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट है बहुत जरूरी 

सीए की परीक्षा लंबी होती है. ऐसे में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. टॉपर ऋषभ की मानें तो समय पर पेपर खत्म करने के लिए मॉक टेस्ट देना बहुत जरूरी है. इससे उन्हें समझ आया कि हर सवाल को कितना समय देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 10 घंटे की पढ़ाई में 100% दिया! कौन हैं दीक्षा गोयल? AIR 1 लाकर रचा इतिहास

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola