मुरादपुर गांव की असिस्टेंट कमिश्नर बिटिया, उषा ने ऐसे क्रैक किया BPSC

BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 322 लाने वाली उषा कुमारी की फोटो
BPSC Success Story Usha Kumari: बिहार में आंगनवाड़ी सेविका की बेटी उषा कुमारी ने BPSC 70वीं परीक्षा को शानदार रैंक से क्रैक कर लिया है. उषा कुमारी का सेलेक्शन स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है.
BPSC Success Story Usha Kumari: सिविल सेवा की तैयारी करने वाले हर उम्मीदवार की राह आसान नहीं होती. कोई आर्थिक परेशानियों से लड़ता है तो कोई मानसिक दबाव से. बिहार के सीतामढ़ी जिले की उषा कुमारी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 69वीं BPSC परीक्षा में उनका सपना सिर्फ 4 अंकों से टूट गया था. इसके बाद उषा BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करके स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बन गई हैं.
"कभी-कभी जिंदगी एक झटके में आपके सपने रोक देती है, लेकिन अगर इरादे मजबूत हों तो वही सपना अगली कोशिश में आपकी पहचान बन जाता है." -उषा कुमारी (BPSC 70th Rank 322)
BPSC Success Story Usha Kumari: कौन हैं उषा कुमारी?
उषा कुमारी सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के मुरादपुर गांव की रहने वाली हैं. एक बेहद साधारण परिवार से आने वाली उषा के पिता राकेश कुमार व्यवसायी हैं, जबकि मां नूतन कुमारी आंगनवाड़ी सेविका हैं.

नवोदय से दिल्ली यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई
उषा कुमारी की शुरुआती पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, सीतामढ़ी से हुई, जहां से उन्होंने वर्ष 2017 में 10वीं पास की. इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, वैशाली से 2019 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की.
ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना का चयन किया और 2022 में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने 2024 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया.
सड़क हादसे ने तोड़ा उषा का सपना
उषा की सफलता के पीछे एक बेहद भावुक कहानी छिपी है. 69वीं BPSC मेन्स परीक्षा की तैयारी के दौरान उनका सड़क हादसा हो गया था. इस दुर्घटना में उनके सिर में गहरी चोट लगी और फ्रैक्चर भी हुआ. इस वजह से वह मेन्स परीक्षा की तैयारी मनचाहे तरीके से नहीं कर सकीं.
सड़क हादसे के बाद उनका चयन सिर्फ 4 अंकों से छूट गया. यह किसी भी उम्मीदवार के लिए बड़ा झटका हो सकता था, लेकिन उषा ने इसे अपनी मंजिल का अंत नहीं बनने दिया.
ये भी पढ़ें: दोबारा कोचिंग पढ़ने पटना नहीं गईं, स्नेहा घर पर तैयारी करके पहले प्रयास में बनीं BPSC ऑफिसर
AI Tools न बचाया समय
उषा कुमारी बताती हैं कि उन्होंने अपनी तैयारी में AI Tools का भी इस्तेमाल किया. BPSC मेन्स परीक्षा के विषयों की तैयारी में AI टूल्स का उपयोग किया, जिससे कम समय में ज्यादा जानकारी जुटाने और कठिन विषयों को समझने में मदद मिली.

दूसरे प्रयास में BPSC क्रैक
उषा के लिए 70वीं BPSC उनके लिए दूसरा प्रयास था. इस बार उन्होंने अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया. मेन्स परीक्षा के लिए एक कोचिंग की टेस्ट सीरीज जॉइन की और अलग-अलग संस्थानों में मॉक इंटरव्यू दिए.
उषा कुमारी को BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 322 प्राप्त हुआ. उनका सेलेक्शन स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हो गया है. उषा कहती हैं कि उनका अगला लक्ष्य UPSC परीक्षा पास करना है.
ये भी पढ़ें: मां को खोया, YouTube, Telegram से सेल्फ स्टडी, अमीषा बनीं BPSC ऑफिसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










