'नोटिफिकेशन आने दीजिए…', क्या राज्यसभा जाएंगे पवन सिंह? गुंजन सिंह का बड़ा दावा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Mar 2026 3:56 PM

विज्ञापन

पवन सिंह की फाइल फोटो, सर्कल में गुंजन सिंह

Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा ने सियासी हलचल तेज कर दी है. उनके करीबी गायक गुंजन सिंह ने दावा किया है पवन सिंह का राज्य सभा जाना तय है. उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन आते ही सब साफ हो जाएगा.

विज्ञापन

Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा और राजनीति के गलियारों में इन दिनों एक ही नाम चर्चा में है- पवन सिंह. उनके राज्यसभा जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. इस बीच उनके करीबी माने जाने वाले गायक गुंजन सिंह ने बड़ा दावा कर दिया है.

गुंजन सिंह ने कहा कि पवन सिंह का राज्यसभा जाना लगभग तय है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, नोटिफिकेशन आने दीजिए, सब कुछ क्लीयर हो जाएगा. इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो गई है.

अक्षरा सिंह पर पलटवार

राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की पुरानी तनातनी भी फिर सामने आ गई है. हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर तीखी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि “पवन सिंह सड़ा हुआ नाम है.”

इस बयान पर गुंजन सिंह ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा, जब साथ थीं तब सब ठीक था. अब दूर होने पर पता नहीं क्या-क्या कह रही हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

खेसारी लाल को भी नसीहत

गुंजन सिंह ने सिर्फ अक्षरा ही नहीं, बल्कि खेसारी लाल यादव को भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि पवन भइया के बारे में बोलने से पहले सोच-समझकर बयान देना चाहिए. इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है.

दिल्ली में बढ़ी हलचल

इधर, हाल ही में पवन सिंह ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी. इस मुलाकात ने अटकलों को और हवा दी. मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा था कि उन्होंने आशीर्वाद लिया है. राज्यसभा पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भगवान चाहेंगे वही होगा.

चुनाव में मेहनत का इनाम?

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरा सीट से पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा थी. हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा. लेकिन बीजेपी के लिए जमकर प्रचार किया. अब चर्चा है कि उसी मेहनत के बदले पार्टी उन्हें राज्यसभा सीट दे सकती है. हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

उपेंद्र कुशवाहा का दिल्ली दौरा

इधर रालोमा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि उनकी मुलाकात बीजेपी के बड़े नेताओं से हो सकती है. राज्यसभा उम्मीदवारी की अटकलों के बीच यह दौरा भी अहम माना जा रहा है.

Also Read: मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, पटना NEET छात्रा केस में CBI बोली- जांच में हमें हॉस्टल ऑनर की जरूरत नहीं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन