झारखंड के उद्योग जगत को बड़ा झटका, मशहूर उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का निधन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Oct 2025 3:59 PM
मशहूर उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा, Pic Credit- सलाउद्दीन
Ramchandra Rungta Death: झारखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया. 1975 में कोयला व्यवसाय से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रुंगटा ने झारखंड इस्पात, आलोक स्टील और मां छिनमस्तिका जैसी फैक्ट्रियां स्थापित कीं. उनके निधन से झारखंड के व्यापार जगत में शोक की लहर है.
Ramchandra Rungta Death, रामगढ़, सलाउद्दीन: झारखंड के जाने-माने उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया. वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड के व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई. राजनेताओं, व्यापारियों और रामगढ़ के लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.
परिजनों के प्रति संवेदना
स्वर्गीय रामचंद्र रुंगटा अपने पीछे तीन पुत्र- अभिषेक रुंगटा, आलोक रुंगटा और आशीष रुंगटा को छोड़ गए हैं. पूरे रुंगटा परिवार के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक संवेदना प्रकट की है. सभी का कहना है कि व्यवसाय के क्षेत्र में उनके योगदान को रामगढ़ और झारखंड कभी नहीं भुला पाएंगे.
Also Read: पलामू में झोला छाप डॉक्टर बना मौत का सौदागर, इलाज की लापरवाही से महिला की गयी जान!
1975 में कोयला व्यवसाय से शुरू हुआ सफर
रामचंद्र रुंगटा का जन्म एक सामान्य व्यापारी परिवार में हुआ था. वर्ष 1975 में उन्होंने कोयला व्यवसाय से अपने करियर की शुरुआत की. वे 4 भाई थे, जिनका नाम रामस्वरूप रुंगटा, महावीर रुंगटा, नंदलाल रुंगटा और रामचंद्र रुंगटा है. बड़े भाई रामस्वरूप रुंगटा माइनिंग इंजीनियर थे और धनबाद क्षेत्र में कार्यरत थे. उन्होंने ही अपने भाइयों को इस क्षेत्र में व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया.
कोयलांचल क्षेत्रों से कोयले का कारोबार शुरू किया था रामचंद्र रुंगटा ने
रामचंद्र रुंगटा ने अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर हजारीबाग और रामगढ़ के विभिन्न कोयलांचल क्षेत्रों से कोयले का कारोबार शुरू किया. वर्ष 2002 में उन्होंने झारखंड इस्पात (Jharkhand Ispat) नाम से अपनी पहली स्पंज आयरन फैक्ट्री की स्थापना की. इसके बाद उन्होंने आलोक स्टील और मां छिनमस्तिका स्टील जैसी फैक्ट्रियों की नींव रखी. धीरे-धीरे उनका कारोबार झारखंड से बढ़कर देश के औद्योगिक जगत में पहचान बनाने लगा.
कर्मनिष्ठ और सरल स्वभाव के व्यवसायी थे
रामचंद्र रुंगटा अपने कार्यों को लेकर हमेशा सजग और अनुशासित रहे. वे फैक्ट्री के छोटे-छोटे कार्यों पर भी खुद नजर रखते थे. अपने कर्मचारियों और सहयोगियों के बीच वे सरल स्वभाव और मधुर व्यवहार के लिए जाने जाते थे. उनके करीबी झामुमो नेता फागु बेसरा, संजीव बेदिया, कांग्रेस नेता बलजीत सिंह बेदी और हजारीबाग के व्यवसायी भैया अभिमन्यु प्रसाद ने उन्हें एक निडर और दूरदर्शी उद्योगपति बताया. उन्होंने कहा कि रामचंद्र रुंगटा कभी कठिन परिस्थितियों से घबराए नहीं. वे हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले उद्योगपति थे. उनका जीवन इस बात की मिसाल है कि संघर्ष, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा से सफलता हासिल की जा सकती है.
Also Read: पतरातू में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 27-28 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










