ePaper

राहुल-तेजस्वी की सुरक्षा में पटना की इमारतों पर रहेंगे स्नाइपर शूटर, कड़ी सुरक्षा घेरे में निकलेगी Voter Adhikar Yatra

Updated at : 31 Aug 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
rahul tejashwi yatra| Rahul-Tejaswi's Voter Rights Yatra will be held in Patna under tight security

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की फोटो

Voter Adhikar Yatra: पटना में गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक निकलने वाली वोट अधिकार यात्रा रैली को प्रशासन ने अनुमति दे दी है. रैली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. सुरक्षा के लिए 50 मजिस्ट्रेट और 500 पुलिस बल तैनात रहेंगे.

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: महागठबंधन की ओर से वोटर अधिकार यात्रा रैली गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक निकलेगी. रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे. 50 मजिस्ट्रेट के साथ 500 पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इसके अलावा गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक सुरक्षा के लिए ऊंची इमारतों पर स्नैपर की तैनाती रहेगी.

रैली में कौन-कौन नेता रहेगा मौजूद?

वोटर अधिकार यात्रा रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेता शामिल रहेंगे. रैली को लेकर महागठबंधन के सभी दलाें के कार्यकर्ताओं का भी जुटान होगा. जिला प्रशासन की ओर से वोट अधिकार यात्रा रैली को लेकर पटना हाइकोर्ट से पारित आदेश के अनुरूप कुछ प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी गयी है. हालांकि प्रशासन की ओर से सभा के लिए पहले ही अनुमति दे दी गई थी.

रात में रूकने की अनुमति नहीं मांगी गयी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रविवार की रात में गांधी मैदान में रूकने की बात को जिला प्रशासन की ओर से इनकार किया गया है. एडीएम विधि व्यवस्था ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित किसी भी व्यक्ति या दल द्वारा गांधी मैदान में रविवार की रात्रि में रुकने या किसी अन्य कार्य के लिए अनुमति नहीं मांगी गई है. जिला प्रशासन से सभा एवं रैली के लिए दो अनुमति मांगी गई थी. सभा के लिए अनुमति दे दी गई थी. रैली के लिए अनुमति पटना हाइकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुरूप कुछ प्रतिबंधों के साथ दी गई है.

Also Read: दरभंगा में Rahul Gandhi की यात्रा में बाइक चोरी! युवक बोला- कमांडो गाड़ी ले गए, आज तक नहीं मिली…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन