दरभंगा में Rahul Gandhi की यात्रा में बाइक चोरी! युवक बोला- कमांडो गाड़ी ले गए, आज तक नहीं मिली...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Aug 2025 6:04 PM

विज्ञापन

युवक ने लगाया बाइक चोरी का आरोप

Voter Adhikar Yatra: दरभंगा में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सुरक्षा कमांडो पर पल्सर बाइक लेने और वापस न करने का आरोप लगा है. स्थानीय युवक शुभम सौरभ का कहना है कि उसके पिता की बाइक जबरन ली गई और अब तक बरामद नहीं हुई.

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: दरभंगा में आयोजित इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्थानीय युवक शुभम सौरभ ने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त को यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो ने उसके पिता की पल्सर 220 बाइक जबरन ले ली, जो अब तक वापस नहीं की गई.

शुभम सौरभ एनएच-27 किनारे मब्बी में मां दुर्गा लाइन होटल का संचालन करते हैं. उनका कहना है कि उस दिन उनके होटल से सात बाइक यात्रा में शामिल की गई थीं. इनमें से छह बाइक बाद में विभिन्न स्थानों पर लुढ़की हुई मिल गईं, लेकिन उनके पिता अनिल राय की पल्सर बाइक का अब तक कोई सुराग नहीं है.

बाइक लौटाने के वादे पर भटका युवक

शुभम ने बताया कि सुरक्षा कर्मी ने बार-बार आग्रह कर बाइक ली थी और आश्वासन दिया था कि यात्रा के बाद लौटा दी जाएगी. लेकिन जब बाइक नहीं मिली तो उसने संबंधित सुरक्षा कर्मी से संपर्क किया. पहले उसे सीतामढ़ी और फिर ढाका बुलाया गया, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी. फिर युवक को मोतीहारी बुलाया गया लेकिन वहां भी बाइक नहीं मिली. बाद में उसे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से संपर्क करने की सलाह दी गई, लेकिन वहां भी कोई ठोस समाधान नहीं निकला.

शिकायत पुलिस तक पहुंची

इस मामले को लेकर शुभम ने मब्बी थाने की पुलिस से शिकायत की है, हालांकि अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. उसका आरोप है कि बाइक की बरामदगी न होने के चलते अब वह इसे चोरी मान रहा है.

गांव में बनी चर्चा

यह घटना गांव और आसपास चर्चा का विषय बन गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पर ही ऐसा आरोप लग रहा है, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा. वहीं पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कौन हैं बिहार की सोलर दीदी ‘देवकी देवी’? जिनकी संघर्षों की कहानी PM Modi ने देशभर को सुनाई…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन