Gen Z: राहुल गांधी के Gen Z वाले पोस्ट पर बवाल, बिहार BJP बोली- देश को गृह युद्ध में धकेलना चाहते हैं कांग्रेस नेता

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Sep 2025 2:37 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी

Gen Z: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को X पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के युवा किसी तरह का भ्रष्टाचार और वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगा. उनके बयान पर बीजेपी बिहार के 4 बड़े नेताओं ने पलटवार किया है.

विज्ञापन

Gen Z: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवा छात्र और संविधान लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एमपी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं.

राहुल गांधी हताश हैं- गिरिराज सिंह

बिहार के बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हताश हैं. इसलिए वे कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हैं. ये कभी मुसलमानों को भड़काते हैं और कभी ऊल-जलूल बातें करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे भारत से घुसपैठियों को भगाना है. घुसपैठियों से भारत को मुक्त करना है.

लोकतंत्र कमजोर कर रहे हैं राहुल- प्रसाद

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. वह देश में अराजकता और हिंसा फैलाना चाहते हैं और एक ऐसी सरकार को कमजोर करना चाहते हैं जो तीसरी बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है, क्योंकि लोग उन्हें वोट नहीं देते.

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की टिप्पणी को दोहराया है. भाजपा सांसद ने कहा, “गुरुवार शाम 7.05 पर राहुल गांधी ने पोस्ट किया कि ‘देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश के ‘जेन-जी’, संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे.” रविशंकर ने पूछा, क्या जेन-जी के नाम पर राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं?

सम्राट चौधरी बोले- लोकतंत्र की बात कांग्रेस के मुहं से अच्छी नहीं लगती

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के Gen Z वाले X वाले पोस्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी कभी कहते हैं हाइड्रोजन बम लाए, कभी कहते हैं परमाणु बम लाएं, सब फुसकी बम हो जाता है. उनकी ही सरकार है. 2 साल पहले कर्नाटक में चुनाव आयोग ने वहां की सरकार को जांच के लिए दिया. आज तक जांच पूरी नहीं हुई. लोकतंत्र की बात कांग्रेस पार्टी के मुंह से अच्छी नहीं लगती है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कांग्रेस के गोद में बैठी है राजद

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल कांग्रेस ने खेला है. कांग्रेस के खिलाफ जिस RJD का जन्म हुआ उसी कांग्रेस के गोद में बैठकर घुसपैठिये को स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है.”

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन