Bihar Election 2025 Result: नीतीश या तेजस्वी, बिहार के मन में कौन? जानिए इस बार के चुनाव में क्या रहा मुख्य फैक्टर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Nov 2025 9:57 PM
सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव
Bihar Election 2025 Result: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ये शुक्रवार शाम तक पता चल जायेगा. 14 नवंबर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. ECI ने राज्य के 38 जिलों में टोटल 46 काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं.
Bihar Election 2025 Result: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले गए थे. इस साल कुल 67.13 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया. यह आंकड़ा ऐतिहासिक है. सेकंड फेज के मतदान के बाद आये अधिकांश एग्जिट पोल में NDA सरकार की वापसी की संभावना जताई गई. कुछ एग्जिट पोल में राजद नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार बनने के दावे किए गए हैं.
दोनों गठबंधन के अपने-अपने दावे
NDA और महागठबंधन के नेता अलग-अलग दावे कर रहे हैं. इस चुनाव में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से महागठबंधन में शामिल दलों को बदलाव की खुशबू आ रही है तो सत्ताधारी NDA फिर से अपनी सरकार की वापसी की संभावना को लेकर आश्वस्त दिख रही है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 Live
चुनाव के मुख्य फैक्टर
एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार के चुनाव में महिलाओं का रुझान नीतीश कुमार नेतृत्व वाली NDA सरकार की तरफ ज्यादा थी. इस बाद 45 फीसदी से महिलाओं ने NDA के पक्ष में वोट डाले. जबकि 40 फीसदी महिला वोट महागठबंधन को मिले. इस आंकड़े के मुताबिक महिलाओं के वोट के मोर्चे पर NDA को पहले ही 5 परसेंट की बढ़त है. महिलाओं के मिले इस अपार समर्थन के पीछे केंद्र और राज्य सरकारों की महिला आधारित योजनाओं को वजह बताया गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE
युवाओं का साथ किसे मिला
एग्जिट पोल के मुताबिक 18 से 19 वर्ष उम्र के फर्स्ट टाइम वोटर्स में 45 फीसदी से युवाओं ने तेजस्वी यादव के वादों पर भरोसा कर महागठबंधन को वोट दिया है. इसके मुकाबले 37 फीसदी फर्स्ट टाइम वोटर्स ने NDA को वोट दिया है. 20 से 29 साल के युवा में से 44 फीसदी ने महागठबंधन को जबकि 37 फीसदी ने NDA को वोट दिया है. 30 से 39 साल के युवाओं में 43 फीसदी ने NDA को जबकि 42 फीसदी ने महागठबंधन को वोट दिया है. 40 से 49 वर्ष की उम्र वर्ग के 45 फीसदी लोगों ने NDA को तो 41 फीसदी ने महागठबंधन पर भरोसा जताया है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
किस गठबंधन को मिला किस वर्ग का साथ
एग्जिट पोल के मुताबिक 61 प्रतिशत आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग ने सत्ताधारी गठबंधन को वोट किया है , जबकि महागठबंधन को सिर्फ 23 फीसदी ने वोट किया है. यादवों में से 90 फीसदी ने तेजस्वी यादव नेतृत्व वाली महागठबंधन को वोट किया है, जबकि सिर्फ 6 फीसदी ने NDA में अपना भविष्य देखा. महागठबंधन को 79 फीसदी मुस्लिमों ने को वोट किया है, जबकि सिर्फ 8 फीसदी ने सत्ताधारी गठबंधन को वोट किया है.
इसे भी पढ़ें: काउंटिंग को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने जारी किया निर्देश, इस एरिया में चार से अधिक लोग के रहने पर रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










