नीतीश सरकार ने 1.5 करोड़ महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये, लौटाने की नहीं जरूरत, जानें कैसे उठा सकती हैं इसका लाभ

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Nov 2025 9:36 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar Chunav 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिहार की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक दोनों रूप से सशक्त होंगी. सरकार की योजना है कि आगे चलकर जिन महिलाओं ने रोजगार शुरू किया है, उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी. ताकि वो अपने व्‍यापार और व्‍यवसाय को और आगे बढ़ा सकें.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार में महिलाओं की बल्ले-बल्ले है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अब तक 1.50 करोड़ महिला ‘महिला सशक्तीकरण’ की नई इबारत लिख चुकी है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत अब तक 1.50 करोड़ से अधिक महिलाओं को 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है, वो भी बिना लौटाने की शर्त के.

यह योजना 29 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. जिसका मकसद राज्य के हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना. सरकार ने यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी है. दिसंबर 2025 तक बाकी पात्र महिलाओं को भी यह राशि दी जाएगी.

योजना की खास बातें

  1. प्रत्येक पात्र महिला को 10,000 रुपये अनुदान के रूप में
  2. यह राशि कभी वापस नहीं करनी होगी, यह Loan नहीं है
  3. योजना में आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं
  4. हर परिवार की एक महिला को लाभ
  5. अब तक 1.50 करोड़ महिलाओं को राशि ट्रांसफर
  6. शेष को दिसंबर 2025 तक भुगतान का लक्ष्य
  7. महिलाओं को प्रशिक्षण और मार्केटिंग सहायता की भी व्यवस्था

कौन ले सकता है योजना का लाभ

  1. आयु 18 से 60 वर्ष के बीच
  2. आवेदिका या पति आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए
  3. ग्रामीण महिलाएं ग्राम संगठन से और शहरी महिलाएं www.brips.in पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या कर सकती हैं महिलाएं इस पैसे से?

  1. महिलाएं अपनी पसंद का कोई भी रोजगार शुरू कर सकती हैं. जैसे किराना, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, फल-सब्जी की दुकान, मुर्गीपालन, मोबाइल रिचार्ज सेंटर या फोटोकॉपी की दुकान.
  2. इस योजना के तहत गांव से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट-बाजार भी विकसित किए जा रहे हैं.
  3. बिहार में नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से अब तक 1.50 करोड़ महिलाओं को 10 हजार रुपये मिले हैं, जिसे लौटाने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें: पांच साल, नौ सरकारें, बिहार की सियासत में अस्थिरता का वो दौर, हर कुछ महीनों में बदलती रही सत्ता की तस्वीर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन