'इन लालची बंदरों के चक्कर में अपना…', JDU- RJD के बीच X पर जबरदस्त भिड़ंत, सोशल मीडिया बना रणभूमि
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Nov 2025 3:32 PM
नीतीश कुमार और लालू यादव
JDU- RJD: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच सोशल मीडिया पर राजद और जदयू के बीच खूब बयानबाजी हो रही है. राजद ने एनडीए में भीतरघात और सिरफुटव्वल का आरोप लगाते हुए पोस्ट किया, तो जदयू ने पलटवार करते हुए राजद गठबंधन को ठगबंधन और स्वार्थ की बैसाखी पर टिका गिरोह बताया.
JDU- RJD: बिहार विधानसभा चुनाव में गुरुवार को जारी पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान के बीच कई जगह से हिंसा की खबर आई है. पक्ष- विपक्ष दोनों तरफ से आरोप- प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. इसी बीच राजद ने एक पोस्ट किया. उस पोस्ट में लिखा था, “रुझान आने शुरू. अंदर के मतभेद का अंडर करंट अब सामने आने लगा है! JDU वाले BJP, LJP को वोट नहीं डाल रहे हैं, BJP, LJP वाले JDU को वोट नहीं डाल रहे हैं! अपने-अपने षड्यंत्र! अपनी-अपने महत्वाकांक्षाएं! अपने-अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार! इस सिरफुटव्वल और घात भीतरघात में अपना वोट आपको नहीं करना है बर्बाद! चुनिए इस बार सरकारी नौकरी और रोजगार! चुनिए इस बार तेजस्वी सरकार!”
जदयू ने दिया जवाब
राजद ने इस पोस्ट के जरिये NDA के दलों के बीच सिरफुटव्वल और घात भीतरघात की बात कही तो जदयू ने भी पलटवार किया. जदयू ने X पर लिखा, “टूटे-फूटे लालटेन के सहारे सत्ता का दिवास्वप्न देख रहे इस ठगबंधन में न कभी कोई स्वीकार्य नेता रहा है, न नीयत. स्वार्थ की बैसाखी पर टिका यह गिरोह अब कुछ ही दिनों का मेहमान है. इसके बाद न इनके नेता दिखेंगे, न कार्यकर्ता. इन लालची बंदरों के चक्कर में अपना वोट बर्बाद न करें, अपना वोट बिहार के विकास के लिए दें. झूठ की बुनियाद पर बनी इमारत ढहने को है. अब रुझान नहीं, परिणाम आने वाला है, वो भी एनडीए के प्रचंड बहुमत के साथ.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सीएम नीतीश बोले- पहले 5 बजे ही दुबक जाते थे लोग
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों गिनाया. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 से सत्ता में आने के बाद से अब तक 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई दिशा पाई है. पिछली सरकार के कार्यकाल में राज्य की स्थिति बेहद खराब थी. लोग शाम के बाद बाहर निकलने से डरते थे, सांप्रदायिक तनाव आम बात थी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं, सड़कों की हालत दयनीय थी और बिजली भी केवल चुनिंदा जगहों पर उपलब्ध थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में सुधार के लिए लगातार काम किया और आज बिहार में विकास दिखाई दे रहा है.
इसे भी पढ़ें: ‘बिजली काट दी जा रही है…’, बिहार में जारी वोटिंग के बीच RJD ने लगाए गंभीर आरोप, ECI से की एक्शन की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










