'बिजली काट दी जा रही है...', बिहार में जारी वोटिंग के बीच RJD ने लगाए गंभीर आरोप, ECI से की एक्शन की अपील
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Nov 2025 12:50 PM
राजद नेता तेजस्वी यादव
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में जोश के साथ मतदान जारी है. 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल रहे हैं. इसी बीच राजद ने बूथों पर बिजली कटौती और धीमी वोटिंग का आरोप लगाया है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव, पवन सिंह, गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपने वोट डाले. इस चरण में राज्य की 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक वोटर अपने नेता को चुनने के लिए घर से निकल रहे हैं. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इसी बीच मुख्य विपक्षी दल राजद ने गंभीर आरोप लगाया है.
राजद ने सोशल मीडिया पर क्या कहा
लालू यादव की पार्टी राजद ने X पर लिखा, “प्रथम चरण की वोटिंग के मध्य में महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान करने के उद्देश्य से बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है. जानबूझ कर स्लो वोटिंग कराई जा रही है. कृपया चुनाव आयोग ऐसी धांधली बुरी नीयत और दुर्भावनापूर्ण इरादों का अविलंब संज्ञान लेकर त्वरित कारवाई करें.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
प्रशासन पर क्या बोली पार्टी
दूसरे पोस्ट में राजद ने लिखा, “बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि राजद व महागठबंधन समर्थित मतदाताओं वाले बूथों पर जानबूझकर धीमी वोटिंग प्रशासन के द्वारा करवाई जा रही है. चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया में शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखे और संबंधित अवैध गतिविधियों में लिप्त अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे.”
इसे भी पढ़ें: एक तरफ पहले चरण का मतदान, दूसरी तरफ पीएम मोदी-प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, 2nd फेज की तैयारी तेज
तेजस्वी यादव ने की वोटरों से अपील
चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “ट्रेन से भाजपा द्वारा बिहार वापस लाए जा रहे बिहारी भाइयों एक बात जरूर सोचिएगा कि आपको बिहार के बाहर रोजी-रोटी की तलाश में क्यों रहना पड़ रहा है? आपको उसी सरकार के कारण बिहार के बाहर रहना पड़ रहा है जिस सरकार के लोग आपको स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बिहार में उनके पक्ष में मतदान करने के लिए भेज रहे हैं! आपकी पीड़ा का असली कारण यह BJP नीतीश सरकार है जो 20 साल से बिहार में नौकरी रोजगार के कोई अवसर पैदा नहीं कर पाई! आपकी दोषी वह मोदी सरकार है जो 11 सालों से बिहार में एक कारखाना नहीं दे पाई!”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










