दरभंगा में अमित शाह ने कर दिया साफ, कहा- कुर्सी की कोई वैकेंसी नहीं, मोदी-नीतीश ही सही जोड़ी

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :04 Nov 2025 2:28 PM
विज्ञापन
Amit-Shah-In-Jale

जाले में अमित शाह

Amit Shah in Darbhanga: दरभंगा के जाले में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी पर परिवारवाद को लेकर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटे-बेटियों को सत्ता में लाना चाहते हैं, वे युवाओं, किसानों और गरीबों की भलाई नहीं कर सकते.

विज्ञापन

Amit Shah in Darbhanga: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में लालू यादव और सोनिया गांधी पर परिवारवाद को लेकर खूब प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटे-बेटियों को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं, वे युवाओं, किसानों, गरीबों और जीविका दीदियों की भलाई के बारे में कभी नहीं सोच सकते.

राहुल- तेजस्वी नहीं बनेंगे पीएम- सीएम

अमित शाह ने कहा, “लालू-राबड़ी अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री. मैं साफ कहना चाहता हूं कि न लालू-राबड़ी का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा और न ही सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री.”

उन्होंने आगे कहा, “फिलहाल बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के लिए न दिल्ली में जगह खाली है और न ही पटना में. दोनों जगह कुर्सी की कोई वैकेंसी नहीं है.”

कमजोर वर्ग के जीवन में सुधार एनडीए सरकार ही ला सकती है

गृह मंत्री ने कहा कि जो नेता अपनी संतान के भविष्य के लिए राजनीति करते हैं, क्या वे जाले के युवाओं की चिंता करेंगे? क्या वे जीविका दीदियों, किसानों, गरीबों और मछुआरों के जीवन में सुधार ला सकते हैं? उन्होंने कहा कि इन वर्गों के उत्थान की चिंता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर सकते हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राहुल गांधी पर बरसे

अमित शाह ने राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी ने जाले में घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली. मैं कहना चाहता हूं कि जितनी चाहो ऐसी यात्राएं निकाल लो, लेकिन मोदी सरकार देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला बिहार की जनता करेगी, बांग्लादेश के लोग नहीं.”

सभा के दौरान अमित शाह ने लालू प्रसाद पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “लालू जी ने चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, होटल बेचने में घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और एबी एक्सपोर्ट घोटाला किया. वहीं कांग्रेस ने भी 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए. ऐसे लोग बिहार का भला कैसे कर सकते हैं?”

भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल और नीतीश कुमार ने 20 साल तक शासन किया, लेकिन दोनों पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा. यह अपने आप में उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता का प्रमाण है.

इसे भी पढ़ें: जमानत पर बाहर, फिर भी कर रहे रोड शो, चिराग पासवान ने लालू यादव की सक्रियता पर उठाये सवाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन