जमानत पर बाहर, फिर भी कर रहे रोड शो, चिराग पासवान ने लालू यादव की सक्रियता पर उठाये सवाल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Nov 2025 9:37 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान

Bihar Assemly Election 2025: बिहार की राजनीति में लालू यादव की सेहत और सक्रियता पर चिराग पासवान ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जब लालू यादव स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर हैं, तो उनका रोड शो और भोज में शामिल होना कितना उचित है. उन्होंने कहा, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए.

विज्ञापन

Bihar Assemly Election 2025: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सेहत और राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के चीफ चिराग पासवान ने लालू यादव पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब वे स्वास्थ्य कारणों के चलते जमानत या पैरोल पर बाहर हैं, तो फिर रोड शो, रैलियों और भोज जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी कितनी उचित है.

कानून सबके लिए समान होना चाहिए

चिराग पासवान ने कहा कि लालू यादव उम्र और बीमारी का हवाला देकर जेल से बाहर हैं, लेकिन जिस तरह वे लगातार चुनावी कार्यक्रमों में दिख रहे हैं, ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या कानून सभी के लिए बराबर है या नहीं. उन्होंने कहा कि भले ही वे उनकी उम्र का सम्मान करते हैं, परंतु सिद्धांत और नैतिकता पर बात करना आवश्यक है.

तेजस्वी को सीएम बनाने में जुटे हैं लालू

बिहार चुनावी जोश से भरा हुआ है और इसी बीच लालू यादव अपने स्वास्थ्य के बावजूद सक्रिय नजर आ रहे हैं. किडनी ट्रांसप्लांट और शुगर जैसी बीमारियों से जूझते हुए भी वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में जुटे हैं. कभी सोशल मीडिया के जरिए, तो कभी रोड शो और भोज के माध्यम से वे जनता से सीधा संवाद बना रहे हैं.

जनता के बीच जा रहा गलत संदेश

विपक्षी दल के नेताओं का कहना है कि लालू यादव को जो राहत स्वास्थ्य कारणों से दी गई थी, उसका अब राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग हो रहा है. चिराग पासवान ने कहा कि अगर कोई गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखे, तो यह न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है और जनता के बीच गलत संदेश देता है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

न्यायपालिका को ऐसे मामलों पर पुनर्विचार करना चाहिए

चिराग पासवान ने कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई आम नागरिक खुद को बीमार बताकर जेल से बाहर आए और फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाए, तो न्यायपालिका को ऐसे मामलों पर पुनर्विचार करना चाहिए. आरजेडी नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव भले ही शारीरिक रूप से कमजोर हों, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत हैं. वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. जनता का उनके प्रति प्यार और समर्थन उनके स्वास्थ्य नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: ‘मेरी इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए’, सहरसा में पीएम मोदी ने युवाओं से की ये अपील

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन