Bihar Chunav 2025: 'मेरी इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए', सहरसा में पीएम मोदी ने युवाओं से की ये अपील
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Nov 2025 2:26 PM
पीएम नरेंद्र मोदी
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार के क्रम में सहरसा आये पीएम मोदी ने युवाओं से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि जब वो पहली बार वोट डालने गए थे तब उनके मन में क्या चल रहा था.
Bihar Chunav 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने सहरसा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद वाले बिहार को फिर अंधकार में ले जाना चाहते हैं. पीएम मोदी ने यहां कहा कि भारत की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्वकप पर कब्जा जमाकर नया कीर्तिमान बनाया है. सहरसा से विजेता टीम के साथ-साथ देश भर की बेटियों को शानदार जीत की बधाई दी है. मोदी ने रैली में आये लोगों से तालियां बजवाकर उनका अभिनंदन किया और कहा कि बेटियों को अधिक-से-अधिक अवसर देना ही एनडीए सरकार का लक्ष्य है.
युवाओं से की ये अपील
पीएम मोदी ने सहरसा में युवाओं से कहा, “यहां अनेक साथी हैं, मैं उनके लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं और इस चुनाव में मेरे बहुत सारे बेटे-बेटियां हैं, जो पहली बार वोट डालने वाले हैं. मैंने जब जीवन में पहली बार वोट डाला था तो मेरे मन में इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए. मेरी लिए ये खुशी की बात रही कि मैं सफल हो गया. अब मैं आपसे भी कहता हूं कि आप जो अपना पहला वोट डालेंगे न, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए. आपका वोट NDA की सरकार को मजबूती देने वाला है.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जीविका दीदियों का किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे कहा, “बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है. नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है. इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है. बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में ₹10-10 हजार पहुंच चुके हैं.”
इसे भी पढ़ें: मोकामा बना हाई-सिक्योरिटी जोन, CRPF के जवान कर रहे गश्त
क्या है NDA और RJD-कांग्रेस की पहचान
पीएम मोदी ने सहरसा में विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, “RJD और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा. एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किलोमीटर का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था. आज ये सफर 30 किलोमीटर से भी कम रह गया है. RJD हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है. NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










