GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का ‘पंच’, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी सेलिब्रेट करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया. यह गुजरात की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है. इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

GT vs SRH: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 82 रनों से जीत हासिल की. यह गुजरात की लगातार पांचवीं जीत है. इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर खिसक गई है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

सुदर्शन-सुंदर की अर्धशतकीय पारी

तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और निशांत सिंधु ने 38 रनों की साझेदारी की. निशांत 22 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद सुदर्शन को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. इस दौरान सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेलकर सुदर्शन आउट हो गए. उसके बाद वाशिंगटन सुंदर भी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए. सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साकिब हुसैन ने 2, प्रफुल हिंगे ने 2, पैट कमिंस ने 1 विकेट चटकाए.

हैदराबाद की बेहद खराब शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के दौरान ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट गंवा दिए. ट्रेविस हेड बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन 11 रन बनाकर चलते बने. स्मरण रविचंद्रन 9 रन बनाकर आउट हो गए.

पावरप्ले के बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रूका. हेनरिक क्लासेन 14 और सलिल अरोरा 16 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद नीतीश रेड्डी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शिवांग कुमार 4 और पैट कमिंस 19 रन बनाकर चलते बने. हैदराबाद की टीम 86 रनों पर सिमट गई है. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ‘कई साल हो गए हैं…’, भारतीय टीम में कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola