Bihar Election 2025: वोटिंग के बीच दरभंगा में चले पत्थर, दो लोगों को हिरासत में लिया, क्या बोले SDPO?

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :06 Nov 2025 4:33 PM
विज्ञापन
Bihar Election 2025 Stones thrown in Darbhanga during voting two people detained

दरभंगा में हुई पत्थरबाजी

Bihar Election 2025: बिहार में फर्स्ट फेज की वोटिंग के बीच कई जगह हंगामे से जुड़ी खबर आ रही. इस बीच दरभंगा में वोटिंग के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. साथ ही दो लोगों राजा और नीतीश को हिरासत में भी लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: आज 6 नवंबर को फर्स्ट फेज की वोटिंग हो रही है. कई जिलों के पोलिंग बूथों से हिंसक झड़प की खबर आ रही. इस बीच दरभंगा जिले में पत्थरबाजी को लेकर खबर है. दरअसल, जाले विधानसभा क्षेत्र के कटका पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 256 पर पत्थर चले. इसके साथ ही जमकर हंगामा किया गया.

दो लोगों को लिया गया हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. दोनों का नाम राजा और नीतीश है. इस घटना को लेकर SDPO सदर 2 ने पुष्टि की. उन्होंने कहा, पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी हुई. लेकिन इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है. दरअसल, बसपा और कांग्रेस पार्टी के पोलिंग एजेंट के बीच अचानक विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी होने लगी.

मौके पर मौजूद पुलिस ने शांत कराया मामला

हालांकि, मौके पर भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया. फिलहाल, स्थिति काबू में है. हालांकि, इस घटना के कारण कुछ देर के लिये पोलिंग बूथ के आस-पास अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

मुंगेर में भी हुई पत्थरबाजी

इससे पहले मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक मतदान केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिला. तारापुर के टेटिया बंपर प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय भंडार के बूथ संख्या 227 पर कुछ अराजक तत्वों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और पत्थरबाजी की. इस हमले में कुछ पुलिस जवानों को मामूली चोटें आने की खबर है.

6 उपद्रवियों को हिरासत में लिया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और छह उपद्रवी युवकों को हिरासत में ले लिया. तनाव को नियंत्रित करने और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए DSP अनिल कुमार और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से फिर से शुरू कराया गया है.

Also Read: Bihar Election Phase 1 Voting: इनसे जिंदा है लोकतंत्र! दिव्यांगों का जोश देख उनके जज्बे को करेंगे सलाम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन