RRB NTPC CBT 1 का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Updated at : 13 Mar 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
RRB NTPC Admit Card

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे में एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेटस् का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए CBT 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाना होगा.

रेलवे की यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित तरीके से होगी. इसलिए जिन उम्मीदवारों की परीक्षा आने वाली है, उन्हें समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए.

RRB NTPC Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
  • अब उस लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

RRB NTPC CBT 1 Exam Admit Card 2026 Download Here

16 से 27 मार्च तक होगी परीक्षा

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी. यह परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी यानी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में सवाल हल करने होंगे.

परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें.

रेलवे बोर्ड ने इससे पहले 7 मार्च को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी थी. इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल गई थी कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को होगी.

यह भी पढ़ें: CBSE का नया नियम, अब नकल करना पड़ेगा महंगा, नहीं जुड़ेंगे मार्क्स 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola