बंगाल विधानसभा में 13-14 मई को विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह, प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय दिलायेंगे सदस्यों को शपथ

Updated:
विज्ञापन

राजभवन में शपथ लेने के बाद राज्यपाल और शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा विधायक तापस रॉय.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal MLA Oath 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक 13 और 14 मई को शपथ लेंगे. प्रोटेम स्पीकर तपस रॉय विधायकों को शपथ दिलायेंगे.

विज्ञापन

West Bengal MLA Oath 2026| कोलकाता, शिव कुमार राउत : पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्वाचित विधायक अब विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. विधानसभा सचिवालय की ओर से समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

2 दिन तक चलेगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह लगातार 2 दिनों तक चलेगा. इसकी शुरुआत बुधवार (13 मई) को सुबह 11 बजे से होगी. पहले दिन प्रोटेम स्पीकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तापस रॉय नवनिर्वाचित विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी अन्य मंत्रियों और विधायकों के साथ शपथ लेंगे.

विधानसभा की सीटों का आंकड़ा

बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. सभी सीटों के लिए चुनाव हुए थे, लेकिन फालता विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों की वजह से मतदान को रद्द कर दिया गया. चुनाव परिणामों के बाद भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार का गठन किया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में सड़कों पर नमाज और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, गौ-तस्करों पर भी शिकंजा कसेगी शुभेंदु सरकार

भाजपा ने 207 और टीएमसी ने जीती हैं 80 सीटें

भाजपा के पास 207 सीटें हैं. तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा अन्य दलों ने भी विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) को एक-एक सीट पर जीत मिली है. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) और कांग्रेस ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल की है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal MLA Oath 2026: सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान

विधानसभा परिसर में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. विधायकों और अतिथियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किये हैं. समारोह के दौरान विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग पर लगाये थे EVM टैंपरिंग के आरोप, कोलकाता पुलिस ने ‘बांग्ला पक्खो’ के गार्गा चटर्जी को किया गिरफ्तार

75 साल की तपस्या : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों से शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक तक, जानें कैसे संघ ने खामोशी से बदल दी बंगाल की सत्ता

सुनील बंसल, जिसने ओडिशा से बंगाल तक बनवा दी बीजेपी सरकार, पढ़ें मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार की पूरी कहानी

बंगाल में घुसपैठ के डर ने सीमावर्ती गांवों में भाजपा के पक्ष में हुई राजनीतिक ‘घेराबंदी’, जानें इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola