चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला, कहा- राजद अब कांग्रेस की पिछलग्गू, मजबूरी में राहुल गांधी को घुमा रही है...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Aug 2025 3:06 PM
चिराग पासवान की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को पटना में राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कभी बिहार की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाली राजद आज कांग्रेस की पिछलग्गू बनकर रह गई है. चिराग ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजद इतनी कमजोर हो गई है कि अब उसे बिहार में राहुल गांधी को घुमाना पड़ रहा है.
Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बिहार यात्राएं इस बात का संकेत हैं कि राज्य प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है. जबकि विपक्ष के पास जनता के सामने उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे अब केवल प्रधानमंत्री की यात्राओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
‘मोदी सरकार ने बिहार से जुड़े हर वादे को पूरा किया है’
चिराग ने दावा किया कि मोदी सरकार ने बिहार से जुड़े हर वादे को पूरा किया है और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है. उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हालिया बयान की निंदा की, जिसमें लालू ने पीएम की यात्राओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का “पिंडदान” करार दिया था. चिराग ने कहा, “राजनीति में नीतियों और कामों का विरोध होना चाहिए, लेकिन इस तरह की भाषा का कोई स्थान नहीं है.”
‘राजद कांग्रेस की पिछलग्गू’
तेजस्वी यादव द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट करने पर चिराग पासवान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि राजद अब कांग्रेस की पिछलग्गू बन गई है. उन्होंने कहा, “कभी बिहार की राजनीति में अहम ताकत रखने वाली पार्टी आज इतनी कमजोर हो गई है कि उन्हें राहुल गांधी को बिहार में घुमाना पड़ रहा है. जिस कांग्रेस का देशभर में कोई जनाधार नहीं बचा, उसी के साथ राजद मजबूरीवश खड़ी है.”
यूनियन टेरिट्री बिल पर विपक्ष को घेरा
यूनियन टेरिट्री बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा कि राजद और कांग्रेस जैसे दल, जिनकी नींव ही भ्रष्टाचार पर टिकी रही है, उनसे जनता की भलाई की उम्मीद करना व्यर्थ है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल केवल सत्ता और स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं, इसलिए हर अच्छे कदम का विरोध करना ही इनकी मजबूरी बन चुकी है.
Also Read: बिहार चुनाव से पहले ईओयू ने बनाई चार विशेष सेल, नकदी से लेकर सोशल मीडिया तक पर रहेगी पैनी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










