NDA को मिलेंगी 175+ सीटें, बिहार में रिकॉर्ड टूटेगा, चिराग पासवान ने की भविष्यवाणी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Nov 2025 7:37 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान

Bihar Chunav 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग से साफ है कि एनडीए मजबूत स्थिति में है और 175 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए 160 से ज्यादा सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाएगा. पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि पहले चरण में हुई जोरदार वोटिंग यह साफ दिखा रही है कि जनता एनडीए के साथ है. उन्होंने बताया कि पार्टी सभी उम्मीदवारों से लगातार फीडबैक ले रही है और सभी रिपोर्टों से यही पता चल रहा है कि एनडीए की सरकार बनना तय है.

टूट सकता है 2010 का रिकॉर्ड- चिराग पासवान

मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने आगे कहा कि एनडीए बिहार में 175 से ज्यादा सीटें जीत सकती है और अगर सेकंड फेज में भी ऐसा ही रुझान रहा तो 2010 का रिकॉर्ड भी टूट सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति लगाव और उनके बार-बार बिहार दौरे से लोगों में डबल इंजन सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है.

राहुल गांधी को हारने का अनुभव है- चिराग

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को हारने का अनुभव है, इसलिए वे पहले से ही बहाने ढूंढ लेते हैं. पहले वे EVM पर सवाल उठाते थे, अब SIR का बहाना बना लिया है. लेकिन जनता ने मतदान के जरिए इसका जवाब दे दिया है.

चिराग ने कहा कि SIR प्रक्रिया जरूरी थी, क्योंकि इससे वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाए गए. उन्होंने पूछा कि अगर सही मतदाताओं के नाम कटे होते तो सभी राजनीतिक दल इसका विरोध करते, लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं जताई.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भावी सीएम बनकर रह जायेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए चिराग ने कहा कि तेजस्वी सिर्फ भावी मुख्यमंत्री बनकर ही रह जाएंगे. उससे आगे नहीं बढ़ पाएंगे. राजद के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि अगर चुनाव से जुड़ा कोई गलत कंटेंट डाला गया है, तो चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कहीं सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं तो हमें उसकी चिंता ज्यादा है, क्योंकि हम ईमानदारी से राजनीति करने वाले लोग हैं. बूथ तो 90 के दशक में लूटा जाता था.

इसे भी पढ़ें: समस्तीपुर में कूड़े में VVPAT पर्चियां मिलने के बाद बवाल, समर्थकों के साथ पहुंचे उम्मीदवार, DM ने बैठाई जांच

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन