Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर में कूड़े में VVPAT पर्चियां मिलने के बाद बवाल, समर्थकों के साथ पहुंचे उम्मीदवार, DM ने बैठाई जांच

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Nov 2025 4:42 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर में मिली VVPAT की पर्चियां

Bihar Chunav 2025: समस्तीपुर जिले में बड़ी संख्या में वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में बरामद की गई हैं. इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राजद ने इस मामले को लेकर ECI पर सवाल उठाया है. जहां पर पर्चियां मिली है वहां पर राजद उम्मीदवार अरविंद सहनी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले में भारी संख्या में वीवीपैट पर्चियां कचरे में पाई गई हैं. ये पर्चियां सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास मिली हैं, जहां 6 नवंबर को मतदान हुआ था. सुबह जब गांववालों ने कूड़े के ढेर में चुनाव चिन्ह वाली पर्चियां देखीं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे DM ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पर्चियां मॉक पोल के दौरान की है, जिन्हें गलती से फेंक दिया गया था. इस जगह पर राजद उम्मीदवार अरविंद सहनी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और जमकर बवाल हुआ.

राजद ने उठाये सवाल

घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियम के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस पूरे मामले पर राजद ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा और चुनाव प्रक्रिया के सही होने पर सवाल उठाया. फिलहाल प्रशासन जांच में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में वीवीपैट पर्चियां कूड़े में कैसे पहुंचीं.

क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा- राजद

तेजस्वी यादव की पार्टी ने एक्स पर लिखा, “समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिली. कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ARO सस्पेंड

इस मामले पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने बताया, “समस्तीपुर डीएम को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है. चूंकि ये मॉक पोल की वीवीपैट पर्चियां हैं, इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है. संबंधित प्रत्याशियों को भी डीएम द्वारा इसकी जानकारी दी गई है. लापरवाही के कारण संबंधित एआरओ (Assistant Returning Officer) को सस्पेंड किया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Voting: केंद्रीय मंत्री ने बताया बंपर वोटिंग का राज, पीएम मोदी और सीएम नीतीश के इन कामों का किया जिक्र

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन