आरएन रवि ने किया मां दुर्गा को नमन, कहा- बंगाल की जनता की ‘अत्यंत निष्ठा’ से करूंगा सेवा

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल का अभिनंदन करतीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.
West Bengal Governor RN Ravi: पूर्व IPS अधिकारी आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की शपथ ले ली है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राज्यपाल ने बंगाल को भारत की सांस्कृतिक राजधानी बताया है.
West Bengal Governor RN Ravi: पश्चिम बंगाल के नये राज्यपाल आरएन रवि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मां दुर्गा को नमन किया. उन्होंने कहा कि वह बंगाल की जनता की ‘अत्यंत निष्ठा’ से सेवा करेंगे. रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आरएन रवि ने बृहस्पतिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल ने राजभवन (लोक भवन) में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें राज्य के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलायी.
ममता बनर्जी ने किया स्वागत, विपक्ष भी रहा मौजूद
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नये राज्यपाल और उनकी पत्नी का पारंपरिक ‘उत्तरीय’ भेंट कर अभिनंदन किया. समारोह में विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के साथ ही वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस की मौजूदगी ने इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मेल-मिलाप का केंद्र बना दिया.
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी है बंगाल – राज्यपाल
शपथ लेने के बाद आरएन रवि ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिये बंगाल की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने बंगाल को हजारों वर्षों से भारत की ‘बौद्धिक और आध्यात्मिक राजधानी’ करार दिया. उन्होंने चैतन्य महाप्रभु से लेकर रवींद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, श्री अरबिंदो, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सुभाष चंद्र बोस जैसी महान विभूतियों का जिक्र किया. कहा कि इस महान भूमि की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Governor RN Ravi: मां दुर्गा से मांगा शक्ति का आशीर्वाद
राज्यपाल आरएन रवि ने अपने संदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों को जोड़ते हुए कहा- मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस भूमि के लोगों की अत्यंत निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए ज्ञान और शक्ति प्रदान करें. उन्होंने बंगाल के स्वतंत्रता संग्राम और वेदों के ज्ञान के प्रसार में इसके योगदान को भी रेखांकित किया.
इसे भी पढ़ें
कोलकाता छोड़ने से पहले डॉ सीवी आनंद बोस ने चौंकाया, राज्यपाल के रूप में खुद को दिये 10 में 2 अंक
कौन हैं आरएन रवि, जो सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद बने पश्चिम बंगाल के अंतरिम राज्यपाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










