एलपीजी संकट के बीच एक्शन में कोलकाता पुलिस, कहा- सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

Kolkata Police In Action Against Black Marketing Of Lpg Cylinders

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kolkata Police in Action Against Black Marketing of LPG Cylinders: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस हरकत में आ गयी है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कोलकाता पुलिस गैस एजेंसियों और उसके गोदामों पर नजर रख रही है.

विज्ञापन

Kolkata Police in Action Amid LPG Cylinder Crisis: पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने के बीच कोलकाता पुलिस ने बृहस्पतिवार को एलपीजी सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने प्रशासन को दिये थे कड़े निर्देश

पुलिस की इस कार्रवाई से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रशासन को रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे. अधिकारी ने बताया कि लालबाजार स्थित शहर के पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों को एलपीजी वितरण और भंडारण पर निगरानी तेज करने का निर्देश दिया है.

एलपीजी गोदामों की कड़ी निगरानी कर रही पुलिस

उन्होंने कहा- हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोलकाता में जमाखोरी की वजह से एलपीजी की कमी न हो. कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि सभी मंडलों के उपायुक्तों को सतर्क कर दिया गया है. उनसे अपने अधिकार क्षेत्र के थानों को गैस सिलेंडर गोदामों और वितरण केंद्रों की निगरानी करने के लिए कहा गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एक अन्य अधिकारी ने कहा- हम यह जांच कर रहे हैं कि घरेलू उपयोग के लिए बने एलपीजी सिलेंडर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए तो नहीं भेजे जा रहे हैं. सिलेंडर की अवैध जमाखोरी करते पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस बैरकों को इंडक्शन और माइक्रोवेव अवन के इस्तेमाल का निर्देश

उन्होंने बताया कि पुलिस उन लोगों पर भी नजर रख रही है, जिन पर पहले घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरकर अवैध रूप से बेचने का आरोप लगा था. इस बीच, पुलिस बैरकों को निर्देश दिया गया है कि वे ‘इंडक्शन कुकटॉप’ और माइक्रोवेव अवन जैसे वैकल्पिक खाना पकाने के उपकरणों की व्यवस्था करें.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में व्यावसायिक गैस की किल्लत, खाने के मेनू में हो रही कटौती

गैस संकट का धार्मिक स्थलों पर भी दिखने लगा असर, इस मंदिर में बंद हुआ भक्तों के लिए भोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola