Chhapra News: बाइक की हल्की टक्कर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, बीच सड़क हुई मौत

सांकेतिक फोटो
Chhapra news: छपरा शहर में नगर थाना इलाके के सीढ़ी घाट के पास दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का नाम अभित श्रीवास्तव बताया गया है. वह मिशन कंपाउंड इलाके का रहने वाला था.
Chhapra News: छपरा शहर में नगर थाना इलाके के सीढ़ी घाट के पास दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का नाम अभित श्रीवास्तव बताया गया है. वह मिशन कंपाउंड इलाके का रहने वाला था. यह घटना एक छोटे से सड़क विवाद की वजह से हुई है. जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि एक बेगुनाह की जान चली गई. मिली जानकारी के अनुसार अभित किसी काम के लिए बाइक से बाहर निकले थे.
नशे में धुत युवक ने मारा चाकू
जानकारी मिली है कि जैसे ही वह सीढ़ी घाट के नजदीक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद नशे में धुत रावल टोला निवासी बिट्टू सिंह से उसकी बाइक की हल्की टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों के बीच बात इतना बढ़ गया कि बिट्टू ने नशे में गाली-गलौच शुरू कर दी. देखते ही देखते मामला बहुत बढ़ गया और नशे में चूर बिट्टू ने जेब से चाकू निकालकर अभित पर वार कर दिया और मौके पर ही अभित के मौत हो गई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर बिट्टू अक्सर नशे की हालत में इलाके में घूमता रहता था और वह स्मैक का आदी है. पुलिस को मौके से चाकू और नशे का कुछ सामान मिला है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. ध्यान देने वाली बात है कि हाल के दिनों में छपरा में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं.
(मानसी सिंह की रिपोर्ट)
इसे भी पढ़ें: Bihar Police: इन पुलिस अधिकारियों की खंगाली जा रही डिटेल्स, डीआईजी के फरमान से हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




