Bihar Chunav 2025 : खेसारी ने सीएम योगी को छपरा आने की दी नसीहत, बोले- जंगलराज छोड़कर अपना काम बताएं कि...

Published by :Preeti Dayal
Published at :04 Nov 2025 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2025 Khesari lal yadav advised CM Yogi adityanath chapra assembly seat

खेसारी लाल यादव ने सीएम योगी को दी नसीहत

Bihar Chunav 2025 : छपरा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने सीएम योगी को छपरा आने की नसीहत दी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, एनडीए के नेता जंगलराज छोड़कर अपना काम बताएं कि उन्होंने आखिर बिहार के लिये किया क्या है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 : बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को लेकर आज प्रचार का अंतिम दिन है. इस बीच भोजपुरी एक्टर और छपरा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने यूपी के सीएम पर तंज कसा. खेसारी लाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को छपरा आने की नसीहत दी. साथ ही यह भी पूछा कि एनडीए के नेता जंगलराज छोड़कर अपना काम बताएं कि उन्होंने आखिर बिहार के लिये किया क्या है.

सीएम योगी से किया सवाल

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत कर खेसारी लाल यादव ने कहा, एनडीए के नेता जंगलराज छोड़कर अपना काम बताएं कि उन्होंने बिहार के लिए किया क्या है. योगी आदित्यनाथ किसी नेता के मुंह से ही जंगलराज सुन लिए हैं. क्योंकि वे तो यहां रहे नहीं हैं. उन्हें एक बार छपरा में आकर यहां के व्यापारियों का दर्द देखना चाहिए. तब उन्हें पता चल पाएगा कि लोग क्यों सरकार बदलना चाहते हैं.

एनडीए ने बिहार को दिया क्या?

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ छपरा में लगातार एनडीए प्रत्याशी के लिये चुनाव प्रचार कर रहे हैं. साथ ही अपने भाषण के दौरान जंगलराज का जिक्र करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. ऐसे में अब खेसारी लाल यादव ने सीएम योगी से जुड़े सवाल पर भड़क गये. उन्होंने कहा, ‘आज कौन सुरक्षित है? आज भी तो हत्याएं हो रही हैं. एनडीए के किसी भी नेता से पूछे कि उन्होंने बिहार को क्या दिया?’

छपरा आकर घूमने की दी नसीहत

खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा, योगी आदित्यनाथ हम सबके गार्जियन हैं. यूपी में उन्होंने अच्छा काम किया है और ये बात यूपी के लोग बेहतर जानते हैं. लेकिन सीएम योगी को बिहार की हकीकत क्या है, यह जानना चाहिए. उन्हें एक बार छपरा आकर घूमना चाहिए और यहां के व्यापारियों की क्या कुछ तकलीफें हैं, ये जाननी चाहिए. उन्हें गलियों में घूमना चाहिए, तब उन्हें पता चलेगा कि यहां के लोग बदलाव क्यों चाहते हैं. इस तरह से खेसारी लाल यादव ने सीएम योगी को बड़ी नसीहत दी. मालूम हो, छपरा सीट से खेसारी चुनाव लड़ रहे और लगातार प्रचार-प्रसार में जुटे हैं.

Also Read: Dularchand Murder Case: ‘जब तक मुख्य आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता तब तक ब्राह्मण भोज नहीं होगा’, दुलारचंद के पोते का बड़ा बयान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन