'जंगलराज ही अच्छा था, लोग पैसे देकर जिंदा तो रहते थे...,' खेसारी बोले- नेता गलत नहीं होता, उसके लोग गलत होते हैं

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: छपरा से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू यादव का जंगलराज ही बेहतर था, तब लोग पैसे देकर जिंदा रहते थे. उन्होंने रोजगार की कमी को अपराध की जड़ बताया और कहा कि अगर बिहार में नौकरी मिले, तो न मर्डर होगा, न फिरौती.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी स्टार और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने अपने बयानों से सियासी हलचल मचा दी है. छपरा से चुनाव लड़ रहे खेसारी ने कहा कि “लालू यादव का जंगलराज ही अच्छा था, तब लोग पैसे देकर जिंदा तो रहते थे, आज तो इंसान ही खत्म हो रहा है.”

खेसारी लाल यादव बोले- नेता गलत नहीं होता, लोग गलत होते हैं

मीडिया से बातचीत में खेसारी ने कहा कि कोई नेता गलत नहीं होता, लोग गलत होते हैं. उन्होंने कहा, “बात हत्या या अपहरण की नहीं है, बात रोजगार की है. अगर रोजगार मिलेगा तो किसी को मर्डर या फिरौती की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. हमें रोजगार दे दीजिए, तब अपराध अपने आप खत्म हो जाएगा.”

‘एक करोड़ नहीं तो कम से कम 50 लाख रोजगार तो जरूर देंगे…’

खेसारी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने रोजगार की बात तक करना छोड़ दिया है. उन्होंने वादा किया कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वे “एक करोड़ नहीं तो कम से कम 50 लाख रोजगार” देने का काम करेंगे.

पीएम मोदी पर भी खेसारी ने उठाया सवाल

पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए खेसारी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी की इज्जत करता हूं, लेकिन उनका विजन बिहार तक क्यों नहीं पहुंचता? केंद्र में 15 साल और बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है, फिर भी युवाओं को रोजगार नहीं मिला. गुजरात को स्वर्ग बना दिया गया, पर बिहार को उसका आधा भी नहीं मिला.”

हमें ट्रेनें दी गईं लेकिन फैक्ट्रियां क्यों नहीं?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “हमें ट्रेनें दी गईं लेकिन फैक्ट्रियां क्यों नहीं? अगर बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाना था तो उद्योग लगाने चाहिए थे, ताकि लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर न जाएं.” चुनावी प्रचार के दौरान खेसारी ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार और भरोसा मिला है, और वे इसे निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, “मैं कलाकार जरूर हूं, लेकिन अब जनता के लिए काम करने वाला एक सेवक भी हूं. मेरे क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मेरी है, और मैं इसे निभाऊंगा.”

Also Read: NDA का मेनिफेस्टो जारी, बिहार के 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का एलान, शारदा सिन्हा के नाम पर भी बड़ी घोषणा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन