Bihar Politics: पीएम और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पटना में BJP का मौन धरना, रविशंकर प्रसाद ने दी चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Aug 2025 6:21 PM

विज्ञापन

पटना गांधी मैदान में धरना देते भाजपा के वरिष्ठ नेता

Bihar Politics: पटना में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं ने गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा के पास दो घंटे का मौन धरना दिया. इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. इसी मुद्दे पर शनिवार को पटना के गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा के पास भाजपा नेताओं ने दो घंटे का मौन धरना दिया. इस धरने में सांसद रविशंकर प्रसाद, डॉ. संजय जयसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, धर्मशिला गुप्ता और ऋतुराज सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने किया.

”राहुल और तेजस्वी को मांगनी होगी देश से माफी”

धरना स्थल से भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला. सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि “प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग पूरे देश का अपमान है. इसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश से माफी मांगनी होगी, वरना भाजपा का आंदोलन और उग्र होगा.”

”राहुल गांधी भूल गए हैं अपने संस्कार”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने न केवल प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि अपने संस्कार भी भूल गए हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा- “वे प्रधानमंत्री के पुत्र, पोते और परनाना के वंशज हैं. ऐसे में उन्हें गरिमा समझनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने मर्यादा तोड़ी है. पूरा देश उन्हें और तेजस्वी यादव को माफ नहीं करेगा.”

कांग्रेस मुख्यालय पर भी हुआ था जोरदार प्रदर्शन

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भी जोरदार प्रदर्शन किया था. उस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई. पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलने से सदाकत आश्रम और आसपास का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया था. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

लगातार विरोध और धरना-प्रदर्शन से यह साफ है कि पीएम मोदी और उनकी मां पर हुई टिप्पणी अब केवल एक बयानबाजी का मामला नहीं रह गया, बल्कि आने वाले दिनों में यह बिहार की सियासत को और गरमाने वाला मुद्दा बन चुका है.

Also Read: भोजपुर में राहुल गांधी के सामने युवाओं ने लगाए ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे, बुलाकर मिलाया हाथ फिर फ्लाइंग किस…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन