Video: भोजपुर में राहुल गांधी के सामने युवाओं ने लगाए ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे, बुलाकर मिलाया हाथ फिर फ्लाइंग किस…

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी के सामने मोदी ज़िन्दाबाद के लगे नारे

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का 14वां दिन भोजपुर में सियासी रंगों से सराबोर रहा. जहां एक ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया, वहीं राहुल ने मुस्कान और फ्लाइंग किस से जवाब दिया. आरा की जनसभा में तेजस्वी और अखिलेश ने नीतीश-मोदी पर तीखे हमले बोले.

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को 14वें दिन भोजपुर जिले में पहुंची. इस दौरान राजनीतिक गर्मी और जनसभा दोनों ही चरम पर दिखाई दिए. भोजपुर में राहुल गांधी के काफिले को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए. लेकिन राहुल ने विरोध का जवाब मुस्कान और फ्लाइंग किस देकर दिया और आगे निकल गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई बड़ी जनसभा

यात्रा के तहत आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बड़ी जनसभा आयोजित हुई. इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते दिखे. राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- “बच्चे जैसे कागज की नाव और हवाई जहाज बनाकर उड़ाते हैं, नीतीश कुमार के वादे भी वैसे ही होते हैं. बिहार को पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई वाली सरकार चाहिए. फैसला जनता को करना है कि उन्हें ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट.”

अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा- “बिहार के लोगों ने पहले भी बीजेपी का रथ रोका है, इस बार भी जनता इन्हें रोक देगी. ये सरकार पहले वोट का अधिकार छीन रही है, फिर राशन और नौकरी का अधिकार भी छीनना चाहती है. अन्याय के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है.” इस यात्रा में सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी शामिल हुईं. उनकी मौजूदगी ने महागठबंधन की एकजुटता का संदेश देने का काम किया.

राहुल गांधी ने स्कूल में बांटा चॉकलेट

भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के राजापुर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए लौंडा नाच का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. इसके अलावा राहुल ने स्थानीय स्कूलों के बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट बांटकर खुश किया.

लगातार चौदह दिनों से चल रही यह यात्रा अब बिहार के अलग-अलग जिलों में और तेज रफ्तार पकड़ रही है. राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन इस बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है. भोजपुर में मिले इस समर्थन ने यात्रा को नया राजनीतिक संदेश और ताकत दी है.

Also Read: Video: जब Tejashwi Yadav के सामने पुश-अप्स लगाए Bihari Tarzan ‘राजा यादव’, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन