Lalu Yadav: 'आपका सांसद SP को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता था', जेपी नड्डा बोले- जंगलराज वापस लाना चाहते हैं लालू यादव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Oct 2025 6:47 PM

विज्ञापन

जेपी नड्डा

Lalu Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा औरंगाबाद के गोह पहुंचे. यहां उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव पर जमकर निशाना साधा. नड्डा ने कहा कि लालू यादव के शासन में आम जनता तो छोड़िये एसपी तक सुरक्षित नहीं थे.

विज्ञापन

Lalu Yadav: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के शासन पर जमकर हमला बोला. नड्डा ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार जंगलराज में तब्दील हो गया था. उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आरजेडी द्वारा टिकट दिए जाने पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लालू यादव की जंगलराज लौटाने की मंशा को दिखाता है.

जीवन के 20 साल मैंने बिहार में बिताए

नड्डा ने औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हसपुरा बड़ी फील्ड की जनसभा में जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म बिहार में हुआ है और उन्होंने अपने जीवन के बीस साल पटना में बिताए हैं.

RJD के शासनकाल पर खूब सुनाया

बीजेपी अध्यक्ष ने आरजेडी शासन की याद दिलाते हुए कहा, “मैंने वो समय देखा है जब एक आईएएस अधिकारी की पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ था. एक डीएम की हत्या सरेआम कर दी गई थी. लालू यादव के सांसद शहाबुद्दीन ने दिनदहाड़े एसपी को पीटने का दुस्साहस किया था. दिन के उजाले में महिलाओं की अस्मिता लूटी जाती थी और अपहरण उद्योग की तरह फल-फूल रहा था. उस दौर में डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और वकील मजबूर होकर बिहार छोड़ने लगे थे.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शाम में लोग घर से नहीं निकलते थे

तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि आज वे पलायन की बात करते हैं, जबकि उनके माता-पिता के शासन में लोग डर के साए में जी रहे थे. शाम के बाद लोग घरों से निकलने से कतराते थे. नड्डा ने जनता से अपील की कि अगर बिहार को फिर से अराजकता के दौर में नहीं लौटाना है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को विजयी बनाएं.

इसे भी पढ़ें: बाहर से आये लोगों को छठ के बाद रोकने के लिए BJP ने बनाया मास्टर प्लान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे यह काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन