बाहर से आये लोगों को छठ के बाद रोकने के लिए BJP ने बनाया मास्टर प्लान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे यह काम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Oct 2025 4:52 PM
बीजेपी के नेता
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने बड़ी चुनौती यह है कि छठ पूजा मनाने लौट रहे प्रवासी मतदाता मतदान तक प्रदेश में कैसे रुकें. बड़ी संख्या में बाहर से आये लोगों के लिए बीजेपी ने प्लान बनाया है.
Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर भाजपा के लिए एक नई चुनौती सामने आ गई है. पार्टी की सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि छठ पूजा के बाद प्रदेश में आने वाले प्रवासी मतदाताओं को मतदान तक कैसे रोका जाए. हर साल छठ पर्व पर देश और विदेश में काम करने वाले लाखों बिहारवासी अपने घर लौटते हैं. इस बार भी ऐसा ही होने वाला है. अनुमान है कि करीब 48 लाख से अधिक प्रवासी बिहारी इस साल छठ मनाने के लिए अपने गांव लौटेंगे. इनमें लगभग 45.78 लाख देश के अलग-अलग हिस्सों से और 2.17 लाख लोग विदेशों से आएंगे.
बीजेपी के लिए क्यों जरुरी
हर साल की तरह इस बार भी छठ के बाद लोग अपने कामकाज के स्थान पर लौट जाते हैं. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. यानी, छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक समाप्त होते ही चुनाव प्रचार और मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बाहर से आने वाले लोग बीजेपी के वोटर माने जाते हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए यह बेहद जरुरी है कि छठ मनाने आए मतदाता मतदान तक यहीं रहें.
क्या है पार्टी का प्लान
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने इसके लिए बूथ स्तर तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. हर जिले में कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करें और उनसे अनुरोध करें कि मतदान के दिन तक प्रदेश में ही रुकें.
भाजपा नेताओं का कहना है कि वे यह भली-भांति समझते हैं कि छठ के बाद लोगों के लिए बिहार में रुकना आसान नहीं होता. अधिकतर प्रवासी अपने रोजगार और नौकरी को लेकर चिंतित रहते हैं. फिर भी पार्टी यह प्रयास कर रही है कि लोग लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीदारी दें.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सीधा संवाद करने का निर्देश
बीजेपी ने बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर जिला अध्यक्षों तक को सक्रिय रहने और मतदाताओं से सीधा संवाद करने के निर्देश दिए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रवासी मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या पूर्वी चंपारण में है. यहां करीब 6.14 लाख आयेंगे, पटना में 5.68 लाख, सीवान में 5.48 लाख, मुजफ्फरपुर में 4.31 लाख और दरभंगा में 4.3 लाख लोग बाहर से आयेंगे. इन जिलों में फर्स्ट फेज में मतदान होगा.
इसे भी पढ़ें: सीएम फेस बनते ही तेजस्वी यादव ने बताया संकल्प, बोले- अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसको सजा दिलवाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










