सीएम फेस बनते ही तेजस्वी यादव ने बताया संकल्प, बोले- अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसको सजा दिलवाएंगे
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Oct 2025 2:54 PM
महागठबंधन के नेता
Tejashwi Yadav: महागठबंधन में जारी घमासान वोटिंग से 13 दिन पहले थमता नजर आ रहा है. गुरुवार को महागठबंधन में शामिल दलों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव को सीएम फेस का उम्मीदवार घोषित किया. इसके बाद तेजस्वी ने बिहार को लेकर अपना संकल्प बताया.
Tejashwi Yadav: महागठबंधन ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया. मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार चुना गया. महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे.
और भी डिप्टी सीएम बनाये जायेंगे
अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि सामाजिक समीकरणों के आधार पर अन्य उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे. कांग्रेस नेता ने एनडीए से भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि एनडीए को भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करनी होगी. पिछले चुनाव में हम लोग थोड़े सीटों के कारण सरकार नहीं बना पाए थे. इस बार हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने बताया संकल्प
तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, “तेजस्वी की परछाई भी अगर गलत काम करेगी तो उसको भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा. ये संकल्प है. एक नया बिहार बनाने का काम हम करेंगे. लक्ष्य बिहार की आगे ले जाने का है. हम नई सोच के हैं सबको साथ लेकर चलना है. अमित शाह ने स्पष्ट किया नहीं कि NDA का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? मुकेश सहनी के नाम की घोषणा हुई है. साथ में और भी अलग-अलग वर्ग के लोगों को उपमुख्यमंत्री पद में शामिल करेंगे. समय आने पर बता दिया आएगा.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बदलाव चाहती है बिहार की जनता
अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं. बिहार ही नहीं, पूरे देश की हालत खराब है. उन्होंने बीजेपी पर धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर प्रदेश के चुनाव में उनका मॉडल अलग होता है और उसी मॉडल के जरिए वे चुनाव मैदान में जाते हैं. भाजपा झूठे वादे और विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता पाना चाहती है. आज बिहार में बेरोजगारी बढ़ गई है. छात्र, युवा, किसान, महिलाएं और आम लोग परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें: NDA में 92 और महागठबंधन में 87 करोड़पति उम्मीदवार, देखिये फर्स्ट फेज के उम्मीदवारों का पूरा लेखा-जोखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










