ePaper

BJP ने वोटर अधिकार यात्रा को बताया फ्लॉप-शो, नित्यानंद राय ने तेजस्वी-राहुल को याद दिलाया 1990 का दौर 

Updated at : 01 Sep 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Leader Nityanand Rai

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

BJP on Voter Adhikar Yatra: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को फ्लॉप बताते हुए तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने दोनों नेताओं को भ्रष्टाचार से जुड़ा बताते हुए कहा कि उन्हें नैतिकता पर बोलने का हक नहीं है. राय ने नीतीश-मोदी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की और विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

BJP Called Voter Adhikar Yatra Flop: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को RJD नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में खुद घिरे नेता जनता को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का अधिकार नहीं रखते. राय ने दावा किया कि पटना में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की रैली फ्लॉप रही, जिसके बाद दोनों नेता निराशा में सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.

भ्रष्टाचार से जुड़े हैं राहुल-तेजस्वी: नित्यानंद राय 

नित्यानंद राय ने कहा, “तेजस्वी यादव और राहुल गांधी दोनों ही भ्रष्टाचार से जुड़े हुए हैं. ऐसे लोग जब ईमानदारी और लोकतंत्र की बात करते हैं तो यह जनता के साथ धोखा है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से जो विकास कार्य किए हैं, वह अभूतपूर्व हैं. राज्य आज उन तमाम क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है, जिनकी नींव भाजपा-नीतीश गठबंधन ने डाली है.”

नित्यानंद ने याद दिलाया 1990 का दौर 

राय ने तेजस्वी यादव को याद दिलाया कि अगर उन्होंने 1990 से 2005 के बीच इसी तरह की यात्रा की होती तो 16 दिन की जगह 160 दिन भी कम पड़ जाते. उन्होंने कहा कि उस दौर में राज्य की सड़कों की स्थिति इतनी खराब थी कि यात्रा करना मुश्किल हो जाता.

Also read: BJP का कांग्रेस पर जोरदार प्रहार, प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी, बोले- यात्रा का बिहार की जनता से कोई…

BJP नेता ने लगाया आरोप 

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा, “जनता को विकास चाहिए, स्थिरता चाहिए, और वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही है. तेजस्वी और राहुल की राजनीति अब पुरानी हो चुकी है और यही कारण है कि उनकी यात्राएं जनता को आकर्षित नहीं कर पा रही हैं.” नित्यानंद राय का यह बयान बिहार की राजनीति में जारी गर्माहट और विपक्ष की ओर से भाजपा व नीतीश सरकार पर किए जा रहे हमलों का सीधा जवाब माना जा रहा है. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन