VIP Candidate List: बिहार चुनाव के लिए VIP ने जारी की 15 कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Oct 2025 7:34 PM

विज्ञापन

मुकेश सहनी

VIP Candidate List: आखिरकार मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने नामांकन की तारीख के अंतिम दिन अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें 15 नाम शामिल हैं. आइये जानते हैं किसे कहां से उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन

VIP candidate list: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने 15 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है. इस सूची के जारी होने के बाद महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर असहमति की स्थिति बनती दिखाई दे रही है, क्योंकि कई सीटों पर वीआईपी और आरजेडी आमने-सामने हैं.

VIP की लिस्ट
Vip की लिस्ट

किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार

मधुबनी जिले की बाबूबरही सीट से वीआईपी ने बिंदु गुलाब यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इसी सीट पर आरजेडी ने अरुण कुशवाहा को टिकट दिया है. इसी तरह चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी टकराव की स्थिति है, जहां आरजेडी के बृज किशोर बिंद और वीआईपी के बालगोविंद बिंद चुनाव मैदान में उतर रहे हैं.

वीआईपी ने जिन प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं उनमें औराई से भोगेन्द्र सहनी, बरुराज से राकेश कुमार, लौरिया से रणकौशल प्रताप सिंह, सुगौली से शशिभूषण सिंह, केसरिया से वरुण विजय, सिकटी से हरिनारायण प्रमाणिक, कटिहार से सौरव कुमार अग्रवाल, बिहपुर से अर्पणा कुमारी मंडल, गोपालपुर से प्रेम सागर और बाबूबरही से बिंदु गुलाब यादव शामिल हैं.

क्या बोले VIP नेता

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और महागठबंधन की सरकार गठन में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन के पक्ष में मतदान करेगी.

ये भी पढ़े: Bihar NDA List: बिहार चुनाव को लेकर NDA ने तैनात किये 243 उम्मीदवार, देखिये बीजेपी, जदयू, हम, रालोमो और लोजपा (रा) की लिस्ट

महागठबंधन के अंदर टकराव

वामदलों में से सीपीएम ने भी अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है. अब तक महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने 143, कांग्रेस ने 61, सीपीआई(एमएल) ने 20, सीपीआई ने 9, सीपीएम ने 4, और वीआईपी ने 15 सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं. कुछ सीटों पर आपसी भिड़ंत और टिकट बंटवारे में असहमति के चलते गठबंधन के भीतर टकराव की स्थिति दिख रही है.

इसे भी पढ़ें: Congress Candidates First List: कांग्रेस ने देर रात जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कुटुंबा से लड़ेंगे राजेश राम

Congress Candidates Second List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 5 लोगों को मिला टिकट

 RJD Candidates List: सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी

VIP candidate list: बिहार चुनाव के लिए VIP ने जारी की 15 कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

CPI-ML Candidate list: बिहार चुनाव को लेकर CPI- ML ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किस सीट से कौन बना उम्मीदवार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन