CPI-ML Candidate List: बिहार चुनाव को लेकर CPI- ML ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किस सीट से कौन बना उम्मीदवार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Oct 2025 3:20 PM

विज्ञापन

दीपांकर भट्टाचार्य

CPI-ML Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सहयोगी दल CPI- ML ने अपने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पार्टी ने दोनों चरणों के लिए एक साथ नामों की घोषणा की है. आइये जानते हैं किस सीट से किसे उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन

CPI-ML Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन के सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने दोनों चरणों के चुनाव के लिए एक साथ नामों की घोषणा की है. कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं, जिनमें जनरल और अनुसूचित जाति वर्ग दोनों से लोगों को मौका दिया गया है. पहले चरण में CPI- ML ने 14 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. इनमें भोरे, जीरादेई, दरौली, दरौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी सीटें शामिल हैं.

पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम

CPI- ML ने भोरे से धनंजय, जीरादेई से अमरजीत कुशवाहा, दरौली से सत्यदेव राम, दरौंडा से अमरनाथ यादव, कल्याणपुर से रंजीत कुमार राम, वारिसनगर से फूलबाबू सिंह, राजगीर से विश्वनाथ चौधरी, दीघा से दिव्या गौतम, फुलवारी से गोपाल रविदास, पालीगंज से संदीप सौरभ, आरा से क्यामुदीन अंसारी, अगिआंव से शिव प्रकाश रंजन, तरारी से मदन सिंह और डुमरांव से अजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

पहली सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. भोरे सीट से पार्टी टिकट पर जितेंद्र पासवान ने भी नामांकन किया था, लेकिन भाकपा-माले ने धनंजय को ही अपना ऑफिसियल उम्मीदवार माना है. पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी.

ये भी पढ़े: Bihar NDA List: बिहार चुनाव को लेकर NDA ने तैनात किये 243 उम्मीदवार, देखिये बीजेपी, जदयू, हम, रालोमो और लोजपा (रा) की लिस्ट

कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट

दूसरे चरण के लिए पार्टी ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इनमें सिकटा से वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पिपरा (सुपौल) से अनिल कुमार, बलरामपुर से महबूब आलम, काराकाट से अरुण सिंह, अरवल से महानंद सिंह और घोसी से राम बली सिंह यादव को टिकट दिया गया है.

भाकपा-माले महागठबंधन के तहत राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. अभी तक सीटों के बंटवारे पर आखिरी फैसला नहीं हुआ है. यही वजह है कि पहले चरण में कई जगहों पर महागठबंधन के साथी दलों के उम्मीदवार आपस में दोस्ताना मुकाबले में हैं. 

इसे भी पढ़ें: Congress Candidates First List: कांग्रेस ने देर रात जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कुटुंबा से लड़ेंगे राजेश राम

Congress Candidates Second List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 5 लोगों को मिला टिकट

 RJD Candidates List: सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी

VIP candidate list: बिहार चुनाव के लिए VIP ने जारी की 15 कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन