Bihar Politics: लालू परिवार का कोई मेंबर नहीं जीतेगा चुनाव, डिप्टी सीएम का दावा- ऐतिहासिक जीत करेंगे दर्ज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Nov 2025 9:20 PM
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में लालटेन युग खत्म हो चुका है, अब राज्य एलईडी रोशनी और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.
Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बिहार में एनडीए के समर्थन में जोरदार प्रचार किया. उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा नेताओं की सभाएं हुईं, वहां जनता ने खूब सहयोग दिया.
प्रचंड बहुमत से जीतेंगे- चौधरी
डिप्टी सीएम ने बताया कि पहले चरण के मतदान में लगभग 100 सीटें एनडीए के पक्ष में जाती दिख रही हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव के परिवार का कोई भी सदस्य इस बार जीत दर्ज नहीं कर पाएगा. चौधरी ने कहा कि दूसरे चरण में भी लोग बड़ी संख्या में मतदान कर एनडीए को प्रचंड बहुमत देंगे.
लालटेन युग पूरी तरह खत्म
सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार में अब लालटेन युग पूरी तरह खत्म हो गया है. जनता कहती है कि न तो दुकान में लालटेन दिखती है, न ही किसी घर में. मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बिहार एलईडी रोशनी से जगमगा रहा है और 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है. एक करोड़ 70 लाख परिवारों को पिछले चार महीनों से बिजली बिल नहीं देना पड़ा है. यह एक ऐतिहासिक कदम है.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पैसा नहीं लिया जायेगा वापस
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि महिलाओं को दी गई 10 हजार रुपए की सहायता राशि को लेकर विपक्ष ने भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन सरकार ने यह साफ किया कि यह पैसा किसी भी तरह वापस नहीं लिया जाएगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए अवसर दिए हैं और राज्य में रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं.
इसे भी पढ़ें: मोदी-नीतीश की जोड़ी ने खत्म किया जंगलराज और नक्सलवाद, अमित शाह बोले- एक-एक घुसपैठिए को निकालेंगे बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










